News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों को जल्द भुगतान का आदेश
एग्री बुलेटिन

यूपी में गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों को जल्द भुगतान का आदेश

उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 शुरू हो गया है। राज्य की 21 चीनी मिलों ने काम शुरू कर दिया है, जिससे किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए खेत खाली करने में राहत मिलेगी। कुल 122 में से 53 मिलों न

NP

Pooja Rai·Correspondent·04 Nov 2025· 2 min read

यूपी में गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों को जल्द भुगतान का आदेश

यूपी में गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों को जल्द भुगतान का आदेश

उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 शुरू हो गया है। राज्य की 21 चीनी मिलों ने काम शुरू कर दिया है, जिससे किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए खेत खाली करने में राहत मिलेगी। कुल 122 में से 53 मिलों ने गन्ना खरीद के लिए मांग पत्र जारी किया है। सरकार ने मिलों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर किया जाए।

उत्तर प्रदेश में इस साल का गन्ना पेराई सत्र 2025-26 शुरू हो गया है। राज्य की 21 चीनी मिलों ने गन्ने की पेराई शुरू कर दी है, जिससे किसानों को अब अपने खेत समय पर खाली कर गेहूं की बुवाई करने में आसानी होगी। सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी मिलें किसानों का बकाया भुगतान बिना किसी देरी के करें।

122 में से 53 मिलों ने जारी किया मांग पत्र
गन्ना एवं चीनी आयुक्त के अनुसार, राज्य की कुल 122 मिलों में से 53 मिलों ने गन्ना खरीद के लिए मांग पत्र जारी किया है। इनमें से 21 मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। 20 निजी क्षेत्र की और 1 सहकारी चीनी मिल। बाकी 32 मिलें भी तैयार हैं और अगले कुछ दिनों में शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें - यूपी: हाइब्रिड और मोटे धान दोनों पर सरकार ने दी छूट, 13 से 15 लाख किसानों को होगा सीधा फायदा

समय पर भुगतान का सख्त निर्देश
किसानों को आर्थिक दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार ने आदेश दिया है कि मिलें गन्ने का भुगतान बिना देरी के करें। कुछ मिलों ने नए सत्र का भुगतान शुरू भी कर दिया है।

कहां-कहां शुरू हुई मिलें?

सहारनपुर: 19 में से 5 मिलें चालू

मेरठ: 16 में से 8 मिलें चालू

मुरादाबाद: 23 में से 2 मिलें चालू

लखनऊ: 19 में से 6 मिलें चालू

सरकार का कहना है कि बाकी बची 69 मिलें भी जल्द ही काम शुरू कर देंगी, ताकि गन्ना किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों को जल्द भुगतान का आदेश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscm yogi adityanathkheti kisaniNews Potlisugarcane croputtar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs