News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मुख्यमंत्री योगी ने पेश कि‍या आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड, कहा- कृषि विकास दर बढ़कर 13.5% से अधिक हुई
एग्री बुलेटिन

मुख्यमंत्री योगी ने पेश कि‍या आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड, कहा- कृषि विकास दर बढ़कर 13.5% से अधिक हुई

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 25 मार्च को आठ साल पूरे करने जा रही है। प्रदेश की जनता को अपने कार्यों से अवगत कराने के लिए सरकार 25 से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रही ह

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Mar 2025· 3 min read

मुख्यमंत्री योगी ने पेश कि‍या आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड, कहा- कृषि विकास दर बढ़कर 13.5% से अधिक हुई

मुख्यमंत्री योगी ने पेश कि‍या आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड, कहा- कृषि विकास दर बढ़कर 13.5% से अधिक हुई

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 25 मार्च को आठ साल पूरे करने जा रही है। प्रदेश की जनता को अपने कार्यों से अवगत कराने के लिए सरकार 25 से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी जिलों में 'यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन' थीम पर भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे पहले सीएम योगी प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड पेश करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाईं। उन्‍होंने कृषि विकास दर और किसानों के बारे में भी बात की।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले एग्रीकल्चर के क्षेत्र में उत्तरप्रदेश उपेक्षित था। उत्तर प्रदेश प्राचीन समय से ही कृषि प्रधान रहा, हमारे पास प्रकृति की प्रचुर मात्रा में अवसर थे, हम बहुत आगे बढ़ सकते थे। 2017 के पहले किसान आत्महत्या करता था, कृषि सेक्टर में एक वीरानी छाई हुई थी। आज व्यापक बदलाव हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2016-17 तक जो कृषि की दर 5% के आस-पास थी, आज यह बढ़कर 13.5% से अधिक हुई है।इसके कारण उत्तर प्रदेश की GDP में 28% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार की पहल, ज़ायद सीजन की 9 फसलों को फसल बीमा और KCC में किया जाएगा शामिल

यूपी, देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन
सीएम योगी ने कहा जो उत्तर प्रदेश 8 वर्ष पहले बीमारू राज्य माना जाता था, देश के विकास का बैरियर माना जाता था। वही उत्तर प्रदेश 8 वर्ष बाद देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। बताया कि पिछली सरकारों के 22 वर्ष के कार्यकाल की तुलना की जाए तो, उन्होंने 22 वर्ष में जितना गन्ना किसानों के लिए किया, उतना हमारी डबल इंजन की सरकार ने मात्र 8 वर्ष में किया है।

किसानों की 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की गई
उपलब्धियाँ गिनाते हुए सीएम ने कहा कि वर्ष 2017-2024 के बीच सरकार ने पांच गुना अधिक धान का मूल्य DBT के माध्यम से अन्नदाता किसानों के खाते में भेजने का कार्य किया है। बताया कि हमारी सरकार में किसानों की 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की गई। प्रदेश में निराश्रित गोवंश की समस्या का समाधान करने में डबल इंजन की सरकार को सफलता प्राप्त हुई है।

महिला वर्क फोर्स बढ़कर 35% से अधिक हुई
सीएम योगी ने बताया कि वर्ष 2017-18 के पहले उत्तर प्रदेश के अंदर जो महिला वर्क फोर्स 13-14% के आसपास थी, वह आज बढ़कर 35% से अधिक हुई है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 95 लाख से अधिक महिलाओं को स्वावलंबन के साथ जोड़ने का काम हुआ है। वर्ष 2016-17 में जिस उत्तर प्रदेश की बेरोजगारी दर 19% से अधिक थी, आज वह घटकर मात्र 3% रह गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मुख्यमंत्री योगी ने पेश कि‍या आठ साल का र‍िपोर्ट कार्ड, कहा- कृषि विकास दर बढ़कर 13.5% से अधिक हुई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliuttar pradeshyogi governmentखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs