News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की 'कृषि समृद्धि' योजना
एग्री बुलेटिन

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की 'कृषि समृद्धि' योजना

महाराष्ट्र सरकार ने 'कृषि समृद्धि' योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है। कृषि विभाग इसे 25,000 करोड़ रुपये की लागत के साथ पाँच वर्षों में लागू करेगा।

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Jul 2025· 2 min read

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की 'कृषि समृद्धि' योजना

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की 'कृषि समृद्धि' योजना

महाराष्ट्र सरकार ने 'कृषि समृद्धि' योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है। कृषि विभाग इसे 25,000 करोड़ रुपये की लागत के साथ पाँच वर्षों में लागू करेगा। कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने इसे किसानों के लिए एक तोहफ़ा बताया। यह योजना पूँजी निवेश, बुनियादी ढाँचे में सुधार और उत्पादकता बढ़ाने पर केंद्रित है।

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को किसानों को सशक्त बनाने और जलवायु-अनुकूल, टिकाऊ और लागत-प्रभावी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई योजना की घोषणा की।'कृषि समृद्धि' योजना को कृषि विभाग द्वारा अगले पाँच वर्षों में 25,000 करोड़ रुपये के संचयी परिव्यय के साथ क्रियान्वित किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने क्या कहा?
राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने इस योजना को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के जन्मदिन के अवसर पर किसानों के लिए एक विशेष उपहार बताया है।
कोकाटे ने मीडिया से कहा कि किसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। 'कृषि समृद्धि' योजना कृषि क्षेत्र में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे में सुधार, लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए बनाई गई है।उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और बजटीय प्रावधान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - भारत का दाल उत्पादन 2034 तक 80 लाख टन बढ़ सकता है: रिपोर्ट

योजना का मुख्य उद्देश्य
इस योजना के प्रमुख घटकों में आधुनिक बुनियादी ढाँचे के लिए पूंजी निवेश, फसल विविधीकरण, मूल्य श्रृंखला को मज़बूत बनाना और जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना शामिल है।
कोकाटे ने कहा कि इसका लक्ष्य केवल उपज बढ़ाना नहीं है, बल्कि हमारे किसान भाइयों और बहनों के लिए दीर्घकालिक समृद्धि सुनिश्चित करना है। यह योजना उनके जीवन में वास्तविक बदलाव लाने में मदद करेगी।उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य वित्तीय सहायता प्रदान करके टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना भी है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की 'कृषि समृद्धि' योजना

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimaharashtra farmerNews Potliकृषि समृद्धि' योजनाखेती किसानीमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs