News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. महाराष्ट्र में प्राकृतिक खेती को नई रफ्तार, 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र लाने की तैयारी
एग्री बुलेटिन

महाराष्ट्र में प्राकृतिक खेती को नई रफ्तार, 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र लाने की तैयारी

महाराष्ट्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि अगले दो साल में 25 लाख हेक्टेयर जमीन को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाया जाएगा। इससे खेती की लाग

NP

Pooja Rai·Correspondent·24 Dec 2025· 2 min read

महाराष्ट्र में प्राकृतिक खेती को नई रफ्तार, 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र लाने की तैयारी

महाराष्ट्र में प्राकृतिक खेती को नई रफ्तार, 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र लाने की तैयारी

महाराष्ट्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि अगले दो सालों में 25 लाख हेक्टेयर जमीन को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाया जाएगा। इससे खेती की लागत घटेगी, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और किसानों को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद मिलेगी।

महाराष्ट्र सरकार ने प्राकृतिक खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने का फैसला किया है। इस खेती पद्धति में रासायनिक खाद, कीटनाशक और महंगे बीजों का इस्तेमाल न के बराबर होता है। इसकी जगह गोबर, गोमूत्र, खेत के जैविक अवशेष और प्राकृतिक तरीकों से तैयार खाद का उपयोग किया जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और फसल सुरक्षित व पोषक होती है।

अगले दो वर्षों में होगा ये काम
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि अगले दो वर्षों में राज्य की 25 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जाएगा। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को मिशन मोड में लागू करेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इससे जुड़ सकें।

क्या है वजह?
मुख्यमंत्री के मुताबिक, बढ़ती खेती लागत, कमजोर होती मिट्टी और बदलते मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्राकृतिक खेती अपनाने से खाद और कीटनाशकों पर होने वाला खर्च घटेगा, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और फसलों की गुणवत्ता बेहतर होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - सरसों की बुवाई में 4.3% की बढ़ोतरी, राजस्थान से यूपी तक सरसों की फसल ने पकड़ी रफ्तार

अभी कितने में होती है?
राज्य में प्राकृतिक खेती की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी और समय के साथ इसका दायरा बढ़ता गया। फिलहाल करीब 14 लाख हेक्टेयर जमीन पर यह खेती की जा रही है। वर्ष 2023 में राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अपील के बाद सरकार ने इसे एक संगठित मिशन के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

उत्पादन लागत में बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि रासायनिक खेती के कारण जमीन की ताकत कम हो रही है और उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है। प्राकृतिक खेती स्थानीय और सस्ते संसाधनों पर आधारित होने के कारण इन समस्याओं से राहत देती है। जलवायु परिवर्तन के समय में यह खेती मिट्टी की नमी बनाए रखने और फसलों को मौसम की मार से बचाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र में प्राकृतिक खेती को नई रफ्तार, 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र लाने की तैयारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsChief Minister Devendra Fadnaviskheti kisanimaharashtranatural farmingNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs