News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. महाराष्ट्र का रिकॉर्ड: 30 दिन में 45,911 सोलर पंप इंस्टॉल
एग्री बुलेटिन

महाराष्ट्र का रिकॉर्ड: 30 दिन में 45,911 सोलर पंप इंस्टॉल

महाराष्ट्र ने सिर्फ 30 दिनों में 45,911 सोलर सिंचाई पंप लगाकर रिकॉर्ड बनाया है। यह काम PM-कुसुम और राज्य की सोलर पंप योजना के तहत किया गया, जिससे किसानों को दिन में सिंचाई, बिजली और डीज़ल खर्च में बड़

NP

Pooja Rai·Correspondent·08 Dec 2025· 2 min read

महाराष्ट्र का रिकॉर्ड: 30 दिन में 45,911 सोलर पंप इंस्टॉल

महाराष्ट्र का रिकॉर्ड: 30 दिन में 45,911 सोलर पंप इंस्टॉल

महाराष्ट्र ने सिर्फ 30 दिनों में 45,911 सोलर सिंचाई पंप लगाकर रिकॉर्ड बनाया है। यह काम PM-कुसुम और राज्य की सोलर पंप योजना के तहत किया गया, जिससे किसानों को दिन में सिंचाई, बिजली और डीज़ल खर्च में बड़ी बचत मिलेगी। राज्य अब तक 7.47 लाख सोलर पंप लगा चुका है और लक्ष्य 10.45 लाख का है।

महाराष्ट्र ने सिर्फ 30 दिनों में 45,911 ऑफ-ग्रिड सोलर पंप लगा कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अब इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजा गया है। यह काम महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) ने किया है। इस उपलब्धि के साथ महाराष्ट्र देश में सबसे तेज़ सोलर पंप लगाने वाला राज्य बन गया है, और दुनिया में चीन के बाद दूसरे नंबर पर है।

कैसे हुआ?
इस योजना को PM-KUSUM और मगेल त्याला सौर कृषी पंप योजना के तहत किया गया। सरकारी टीमों ने खास तौर पर सूखा प्रभावित इलाकों पर ध्यान दिया, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई मिल सके।
इंस्‍टॉलेशन तेज़ी से हो इसके लिए पहले से पंप स्टॉक कर लिए गए, हर जिले में अलग-अलग टीमें बनाई गईं, डिजिटल ट्रैकिंग के ज़रिए हर काम की निगरानी की गई और कंपनियों के लिए कड़े नियम बनाए गए ताकि शिकायतें जल्दी हल हों।

ये भी पढ़ें - भारत में यूरिया नीति पर बड़ी समीक्षा, केंद्र सरकार ने संसद में कही ये बात

जरूरत के हिसाब से पंप की क्षमता तय
किसानों की जरूरत के हिसाब से पंप की क्षमता तय की गई, जैसे 2.5 एकड़ तक के लिए 3 HP, 5 एकड़ तक के लिए 5 HP और बड़ी जमीन के लिए 7 HP पंप लगाए गए। किसानों को पंप लगाने, चलाने और मेंटेनेंस में भी पूरी मदद दी गई।

अब तक 7.47 लाख सोलर पंप लग चुके
महाराष्ट्र में अब तक 7.47 लाख सोलर पंप लग चुके हैं और लक्ष्य 10.45 लाख का है। इससे किसानों को दिन में बिजली मिलेगी, डीज़ल और पारंपरिक बिजली पर खर्च कम होगा और खेती ज्यादा टिकाऊ बनेगी।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम है।”
MSEDCL के चेयरमैन लोकेंद्र चंद्रा ने कहा, “यह सफलता पारदर्शिता, बेहतर योजना और समय पर काम पूरा करने की वजह से मिली है। शिकायत पर कार्रवाई 3 दिनों के भीतर की जाती है।”

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र का रिकॉर्ड: 30 दिन में 45,911 सोलर पंप इंस्टॉल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimaharashtraNews Potlisolar pumpखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs