News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश में 2026 होगा ‘कृषि वर्ष’, किसानों पर सरकार का बड़ा फोकस
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश में 2026 होगा ‘कृषि वर्ष’, किसानों पर सरकार का बड़ा फोकस

मध्य प्रदेश सरकार ने 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाने का फैसला किया है। कृषि बजट बढ़कर 27,000 करोड़ रुपये हो गया है और किसानों की आय बढ़ाने, तकनीक, प्राकृतिक खेती और ई-मंडी जैसी योजनाओं पर जोर दिय

NP

Pooja Rai·Correspondent·26 Jan 2026· 3 min read

मध्य प्रदेश में 2026 होगा ‘कृषि वर्ष’, किसानों पर सरकार का बड़ा फोकस

मध्य प्रदेश में 2026 होगा ‘कृषि वर्ष’, किसानों पर सरकार का बड़ा फोकस

मध्य प्रदेश सरकार ने 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाने का फैसला किया है। कृषि बजट बढ़कर 27,000 करोड़ रुपये हो गया है और किसानों की आय बढ़ाने, तकनीक, प्राकृतिक खेती और ई-मंडी जैसी योजनाओं पर जोर दिया जा रहा है। राज्य को दूध उत्पादन का केंद्र बनाने, पशुपालन को लाभकारी करने और गौशालाओं के लिए मदद बढ़ाने की घोषणा की गई है।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा है कि साल 2026 को मध्य प्रदेश में “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने यह बात भोपाल में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कही। राज्यपाल ने बताया कि खेती राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों के हित में सरकार लगातार काम कर रही है। इसी वजह से कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों का बजट 2002-03 में 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 27,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

“समृद्ध किसान – समृद्ध राज्य”
उन्होंने कहा कि “समृद्ध किसान – समृद्ध राज्य” के लक्ष्य के तहत खेती के लिए एक नया मॉडल अपनाया गया है। इसमें तकनीक का इस्तेमाल, किसानों की आमदनी बढ़ाना, प्राकृतिक खेती, फसल की मार्केटिंग और निर्यात, नवाचार और डिजिटल व्यवस्था जैसे 10 अहम काम शामिल हैं, जिन्हें जल्द पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।राज्य में ई-मंडी योजना 259 मंडियों में लागू की जा चुकी है और अब तक 40 लाख किसान इसमें पंजीकृत हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश बनेगा देश की दूध राजधानी
राज्यपाल ने बताया कि सरकार मध्य प्रदेश को देश की दूध राजधानी बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। पशुपालन को मुनाफे का व्यवसाय बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।गौशालाओं में निराश्रित पशुओं के लिए मिलने वाली सहायता राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति पशु कर दी गई है। इसके लिए बजट भी 250 करोड़ से बढ़ाकर 505 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - बीज संरक्षण को बनाया जीवन का मिशन, मुरादाबाद के रघुपत सिंह को मरणोपरांत पद्मश्री

20 प्रतिशत करने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना से राज्य का दूध उत्पादन बढ़ेगा और राष्ट्रीय उत्पादन में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। राज्य में 1,200 नई दुग्ध सहकारी समितियां बनाई गई हैं और दूध का खरीद मूल्य 2.50 रुपये से बढ़ाकर 8.50 रुपये प्रति लीटर किया जा रहा है।

राज्यपाल ने और क्या बताया?
राज्यपाल ने बताया कि गरीब परिवारों को घर और बुनियादी सुविधाएं देने पर भी सरकार जोर दे रही है। पिछले साल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 लाख से ज्यादा घरों को मंजूरी दी गई, जिनमें से 4 लाख पूरे हो चुके हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के तहत करीब 20 हजार बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के लिए 21 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत 24 जिलों में 55 सड़कें पूरी हो चुकी हैं। वहीं, MNREGA के तहत अब 100 की जगह 125 दिन का रोजगार देने की तैयारी है।

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों की झांकियां देखीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इंदौर में तिरंगा फहराया।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश में 2026 होगा ‘कृषि वर्ष’, किसानों पर सरकार का बड़ा फोकस

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimadhya pradeshNews PotliRepublic day 2026Year of Agricultureखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs