News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश में सोयाबीन पर लागू होगी भावांतर योजना
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश में सोयाबीन पर लागू होगी भावांतर योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने सोयाबीन पर भावांतर योजना लागू करने का ऐलान किया है। किसानों को मंडी भाव और MSP के बीच का अंतर सरकार देगी। MSP ₹5,328 है जबकि मंडियों में औसत भाव ₹4,100 के आसपास है। किसान नेता केद

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Sep 2025· 3 min read

मध्य प्रदेश में सोयाबीन पर लागू होगी भावांतर योजना

मध्य प्रदेश में सोयाबीन पर लागू होगी भावांतर योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने सोयाबीन पर भावांतर योजना लागू करने का ऐलान किया है। किसानों को मंडी भाव और MSP के बीच का अंतर सरकार देगी। MSP ₹5,328 है जबकि मंडियों में औसत भाव ₹4,100 के आसपास है। किसान नेता केदार सिरोही ने योजना पर आपत्ति जताई और 2017 के अनुभव याद दिलाए, जब किसानों को पूरा लाभ नहीं मिला और दाम गिर गए थे। उन्होंने मांग की है कि सरकार किसानों की राय लेकर सीधे MSP पर खरीद सुनिश्चित करे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस साल सोयाबीन फसल के लिए भावांतर योजना लागू की जाएगी। इसके तहत किसान अपनी फसल मंडी में बेचते रहेंगे और अगर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम मिलता है, तो सरकार उस अंतर की भरपाई करेगी। सरकार का दावा है कि इस कदम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा।

MSP और मंडी भाव का अंतर
सोयाबीन का MSP 2025-26 सीजन के लिए ₹5,328 प्रति क्विंटल तय है। लेकिन किसानों ने 1 से 25 सितंबर के बीच औसतन ₹4,121 प्रति क्विंटल पर बिक्री की है, जबकि देशभर का औसत ₹4,141 प्रति क्विंटल रहा। बिज़नेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को मंडियों में दाम और नीचे आकर ₹3,837 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। इस दिन राज्यभर की मंडियों में 9,080 टन सोयाबीन की आवक हुई।

किसानों की शंका
पूर्व कृषि सलाहकार समिति के सदस्य केदार सिरोही ने कहा कि 2017 में भी यही योजना लागू की गई थी, लेकिन किसानों को नुकसान हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अंतर की गणना MSP और मंडी भाव के आधार पर नहीं, बल्कि मासिक औसत भाव पर करती है। इससे किसान को पूरा लाभ नहीं मिलता और प्रोसेसिंग यूनिट्स व व्यापारी ज्यादा फायदा उठा लेते हैं।

ये भी पढ़ें - केला किसानों की दुर्दशा: बाजार में महंगा, खेतों में सस्ता

पुराना अनुभव
रिपोर्ट के मुताबिक सिरोही ने बताया कि 2017 में योजना की अवधि सिर्फ 60 दिन रखी गई थी। इस कारण अचानक मंडियों में भारी आवक हुई और दाम ₹800-1,200 प्रति क्विंटल तक गिर गए, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम स्थिर थे। किसानों को जो अंतर की राशि दी गई, वह भी कम थी और भुगतान 1 से डेढ़ महीने की देरी से मिला।

किसानों की मांग
सिरोही ने सुझाव दिया कि योजना लागू करने से पहले किसानों से ऑनलाइन फीडबैक लिया जाए। अगर किसान भावांतर योजना नहीं चाहते तो सरकार को सीधे MSP पर खरीद करनी चाहिए, ताकि उन्हें पूरा और समय पर लाभ मिल सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश में सोयाबीन पर लागू होगी भावांतर योजना

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsBhavantar Yojanakheti kisanimadhya pradeshNews Potlisoyabean farmerखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs