News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश में सोयाबीन के बाद उड़द की किसान ने जोती फसल, मंदसौर में 6 बीघा उड़द पर चलाया रोटावेटर
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश में सोयाबीन के बाद उड़द की किसान ने जोती फसल, मंदसौर में 6 बीघा उड़द पर चलाया रोटावेटर

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में किसान फसलों के वाजिब दाम नही मिलने से काफी परेशान हैं। ऊपर से उड़द की फसल में अफलन और इल्लियों व पिलामोजेक के प्रकोप के कारण किसान परेशान होकर अपनी ख

Arvind Shukla

Arvind Shukla·Founder & Editor-in-Chief·31 Aug 2024· 3 min read

मध्य प्रदेश में सोयाबीन के बाद उड़द की किसान ने जोती फसल,  मंदसौर में  6 बीघा उड़द पर चलाया रोटावेटर

मध्य प्रदेश में सोयाबीन के बाद उड़द की किसान ने जोती फसल, मंदसौर में 6 बीघा उड़द पर चलाया रोटावेटर

मंदसौर, मध्य प्रदेश से अशोक परमार की रिपोर्ट

मंदसौर(मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में किसान फसलों के वाजिब दाम नही मिलने से काफी परेशान हैं। ऊपर से उड़द की फसल में अफलन और इल्लियों व पिलामोजेक के प्रकोप के कारण किसान परेशान होकर अपनी खड़ी फसल को नष्ट करने को मजबूर हो गये हैं।

मल्हारगढ़ विधानसभा के गांव बालागुड़ा में किसान पवन पाटीदार ने अफलन व उपज के वाजिब भाव नही मिलने के कारण उड़द की फसल पर रोटावेटर चला कर नष्ट कर दी। पवन पाटीदार ने बताया कि मैने सबसे मंहगा उड़द का बीज निर्मल 7 बोया था, जिसपर लगभग 60 हजार रुपये खर्चा आया लेकिन अफलन और इल्लियों के प्रकोप के कारण मुझे इसपर रोटावेटर चलाना पड़ा है। किसान ने कहा कि सरकार को तत्काल रूप से सर्वे करवाया जाए ताकि बीमा मुआवजा किसानों को मिल सके। किसान ने बताया कि फसल चक्र को बदलने पर सोयाबीन की जगह उड़द की फसल बोई गई थी लेकिन इल्लियों, अफलन, पिलामोजेक की वहज से फसल खराब हो गई इस वजह से हमें फ़सल नष्ट करती पड़ी।

आपको बता दें कि पिछले दिनों मंदसौर जिले में किसानों द्वारा सोयाबीन की फसल को नष्ट करने के कई मामले सामने आए। जैसे की गरोठ क्षेत्र के एक किसान ने अपने खेत मे खड़ी फसल पर रोटावेटर चला कर 12 बीघा की सोयाबीन को नष्ट कर दिया। वहीं दलौदा क्षेत्र के 10 बीघा में खड़ी सोयाबीन की फसल में से 5 बीघा की सोयाबीन पर टेक्टर चला कर नष्ट कर दिया था। इन सभी किसानों का कहना है कि फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सोयाबीन के बीज की कीमत भी नही निकल रही है।

अभी तक कुछ नहीं बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

इस मुद्दे पर देश के कई विधायक ने किसानों की आवाज को उठाया है, लेकिन कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभी तक इसपर कोई बात नहीं की है। सरकार तक अपनी बात पहुँचाने के लिए किसानों के कई संगठन 1 सितंबर से 7 सितंबर तक प्रत्येक गांव में मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। फिर भी किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिला तो आंदोलन की ओर रूख करेंगे।

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार जो कि अम्बानी अडानी की सरकार है किसानों की नही। मोदी जी 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते थे लेकिन आज किसानों को उपज का लागत मूल्य भी नही मिल रहा है। सोयाबीन के भाव किसानों को नही मिल पा रहे है। किसान लगातार मांग कर रहा है कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 8 हजार रुपये क्विंटल होना चाहिए। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की यादव सरकार किसानों का खून चूसने का काम कर रही है।
भाजपा सरकार में आज सबसे ज्यादा दुखी एवं परेशान किसान है ।भाजपा सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को जस की तस तत्काल लागू करना चाहिए। किसान अपनी जायज मांगो को लेकर शांति प्रिय आंदोलन करता है तो उसे बंदूक व लाठी के बल पर रोका जाता है। किसानों को अपनी उपज का मूल्य निर्धारण करने का अधिकार मिलना चाहिए। मोदी सरकार पूँजीपतियों की सरकार है महंगाई चरम पर है और उपज औने-पौने दामों में बिक रही है। प्राकृतिक आपदा की मार भी किसान को झेलना पड़ती है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश में सोयाबीन के बाद उड़द की किसान ने जोती फसल, मंदसौर में 6 बीघा उड़द पर चलाया रोटावेटर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture ministeragriculture newskheti kisaniNews PotliShivraj Chouhanउड़द की फसलखेती किसानीमंदसौरमध्य प्रदेश
Arvind Shukla

About the Author

Arvind Shukla

Founder & Editor-in-Chief

Pulitzer Center Grantee. 18+ years of rural journalism across India. भारत के गाँवों और किसानों की आवाज़।

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs