Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश खरीफ रिपोर्ट: मक्का 13% और उड़द 40% बढ़े, अन्य फसलों में गिरावट
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश खरीफ रिपोर्ट: मक्का 13% और उड़द 40% बढ़े, अन्य फसलों में गिरावट

मध्य प्रदेश में इस खरीफ सीजन में 23% अधिक बारिश के बावजूद कुल रकबा 1% घटा है। सोयाबीन, कपास और बाजरा जैसी फसलों का क्षेत्र घटा, जबकि किसानों ने मक्का और उड़द की बुवाई बढ़ाई। मक्का का रकबा 13% और उड़द

NP

Pooja Rai· Correspondent

11 सितंबर 2025· 2 min read

agricultureagriculture newskharif crop
मध्य प्रदेश खरीफ रिपोर्ट: मक्का 13% और उड़द 40% बढ़े, अन्य फसलों में गिरावट

मध्य प्रदेश खरीफ रिपोर्ट: मक्का 13% और उड़द 40% बढ़े, अन्य फसलों में गिरावट

मध्य प्रदेश में इस खरीफ सीजन में 23% अधिक बारिश के बावजूद कुल रकबा 1% घटा है। सोयाबीन, कपास और बाजरा जैसी फसलों का क्षेत्र घटा, जबकि किसानों ने मक्का और उड़द की बुवाई बढ़ाई। मक्का का रकबा 13% और उड़द का 40% बढ़ा है, जिससे कुछ राहत की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश, जो देश का सबसे बड़ा मक्का और तिल उत्पादक है, इस साल खरीफ सीजन में मौसम की मार झेल रहा है। राज्य में अब तक सामान्य से 23% अधिक बारिश हुई है, लेकिन इसके बावजूद खरीफ फसलों की बुवाई का कुल रकबा पिछले साल की तुलना में 1% घट गया। वजह है जुलाई में हुई भारी बारिश, जो बुवाई के सबसे अहम समय में किसानों के लिए आफत बन गई।

बारिश का उलटा असर
किसान नेता केदार सिरोही के मुताबिक जून की अच्छी बारिश के बाद जुलाई में अत्यधिक वर्षा ने खेतों में पानी भर दिया, जिससे बुवाई देर से शुरू हुई। कई किसानों को मजबूरन सोयाबीन और कपास छोड़कर उड़द जैसी जल्दी पकने वाली फसलों की ओर रुख करना पड़ा। सिरोही ने आशंका जताई कि इस बार सोयाबीन, कपास, बाजरा और ज्वार जैसी फसलों में 5% से 17% तक गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन में बंपर पैदावार की उम्मीद, खेती का क्षेत्र 14 लाख हेक्टेयर बढ़ा

आंकड़े क्या कहते हैं?
5 सितंबर तक राज्य में कुल खरीफ रकबा 139.87 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले साल यह 141.32 लाख हेक्टेयर था।

सोयाबीन – 5% घटकर 51.20 लाख हेक्टेयर

मूंगफली – 36.9% की गिरावट

तिल – 31.2% की कमी

कपास – करीब 10% कम

मूंग, बाजरा और ज्वार में भी कमी

मक्का – 13.1% बढ़कर 23.50 लाख हेक्टेयर

उड़द – 40.3% बढ़कर 5.95 लाख हेक्टेयर

अरहर (तुअर) – 12% की बढ़त

आगे क्या?
विशेषज्ञों का मानना है कि मक्का और उड़द जैसी फसलों में बढ़त से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन सोयाबीन और कपास जैसी प्रमुख नकदी फसलों में कमी राज्य की कुल पैदावार और किसानों की आमदनी पर असर डाल सकती है। सितंबर के बाकी दिन खरीफ फसलों के भविष्य के लिए निर्णायक साबित होंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश खरीफ रिपोर्ट: मक्का 13% और उड़द 40% बढ़े, अन्य फसलों में गिरावट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs