News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्य प्रदेश के किसान ने क्यों नष्ट कर दी सोयाबीन की 12 बीघा फसल, MSP से कम पर सोयाबीन बेचने को क्यों मजबूर हैं?
एग्री बुलेटिन

मध्य प्रदेश के किसान ने क्यों नष्ट कर दी सोयाबीन की 12 बीघा फसल, MSP से कम पर सोयाबीन बेचने को क्यों मजबूर हैं?

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के तहसील गरोठ गांव देवरिया के एक किसान ने सोयाबीन की फसल का दाम नहीं मिलने पर खेत में खड़ी फसल 12 बीघा सोयाबीन पर ट्रैक्टर चला कर फसल को नष्ट कर दिया. इस किसान का वीडियो सोश

NP

Rohit·Correspondent·20 Aug 2024· 5 min read

मध्य प्रदेश के किसान ने क्यों नष्ट कर दी सोयाबीन की 12 बीघा फसल, MSP से कम पर सोयाबीन बेचने को क्यों मजबूर हैं?

मध्य प्रदेश के किसान ने क्यों नष्ट कर दी सोयाबीन की 12 बीघा फसल, MSP से कम पर सोयाबीन बेचने को क्यों मजबूर हैं?

न्यूज पोटली के लिए अशोक परमार, मंदसौर मध्यप्रदेश

देश में जिस फसल का उत्पादन कुल तिलहन फसलों के उत्पादन का 42 प्रतिशत हो और जो फसल खाद्य तेल के उत्पादन में 22 परसेंट हिस्सा बांटता हो, उसी फसल का ये आलम है कि किसानों को उसे सस्ते में बेचना पड़ रहा है
हम बात कर रहे हैं सोयाबीन के फसल की. और सोयाबीन की ये स्थिति तब है जब सोयाबीन की खपत का 50 प्रतिशत सोयाबीन हमें विदेश से मंगाना पड़ता है. किसानों को कम दाम मिलना ही वजह है कि किसान खेत में खड़ी अपनी फसल नष्ट करने को मजबूर हैं. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के तहसील गरोठ गांव देवरिया के किसान ने सोयाबीन की फसल का दाम नहीं मिलने पर खेत में खड़ी फसल 12 बीघा सोयाबीन पर ट्रैक्टर चला कर फसल को नष्ट कर दिया. इस किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में लहराती फसल पर किसान ट्रैक्टर चला कर नष्ट करता दिख रहा है. किसान कमलेश पाटीदार का कहना है कि कुछ दिन पहले कृषि उपज मंडी में पुरानी रखी सोयाबीन बेचने गया था। जिसकी कीमत 3800 प्रति क्विंटल से सोयाबीन बिकी, जबकि एमएसपी 4900 हैं. और एमएसपी सरकार ने ही तय कर रखी थी. फसल का उचित मूल्य न मिलने पर गुस्साए किसान कमलेश पाटीदार ने अपने गांव देवरिया में खेत में खड़ी फसल जो लगभग 12 बीघा जमीन में सोयाबीन पूरे शबाब पर होने के बावजूद किसान ने ट्रैक्टर से फसल को नष्ट कर दिया। किसान ने कहा कि सोयाबीन की कीमत अगर एमएसपी से भी कम आ रही है तो यह घाटे की खेती करने से अच्छा है कि खेत खाली पड़ा रहे.

मध्य प्रदेश में साल दर साल घटता सोयाबीन का उत्पादन

आँकड़े कहते हैं कि सोयाबीन की बुवाई और फसल उत्पाीदन के मामले में मध्य प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्यह है. किसान कल्याण तथा कृषि विकास बोर्ड, मध्य प्रदेश और सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) के अनुसार मध्य प्रदेश में खरीफ सीजन वर्ष 2023 में 52.050 लाख हेक्टेतयर क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई हुई और उत्पादन 52.470 मिलियन मीट्रिक टन (1,000 किलोग्राम) रहा था लेकिन किसान कल्याण तथा कृषि विकास बोर्ड, मध्य प्रदेश की ही रिपोर्ट के अनुसार सोयाबीन की बुवाई का रकबा बेशक बढ़ा हो लेकिन बुवाई के अनुपात में उत्पादन साल दर साल कम हुआ है. मध्यप्रदेश के ज्यादातर ज़िलों के आँकड़े इस बात की गवाही देते हैं.

ज़िलों का हाल
एमपी के जिले उज्जैन में साल 1997-98 में कुल 407,600 हेक्टेोयर में सोयाबीन की खेती हुई थी कि और कुल उत्पादन था 424,400 टन. साल 2019-20 में बुवाई का एरिया तो ज़रूर बढ़ गया लेकिन उत्पादन कम होकर 235,698 टन पर आ गया. आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि पिछले 24 वर्षों में खेती का एरिया तो बढ़ा लेकिन उत्पादन घटता चला गया.
इसी तरह मध्य प्रदेश के ही देवास जिले में साल 1997-98 की अपेक्षा बुवाई का रकबा तो बढ़ा लेकिन उत्पापदन में लगभग 26% की कमी आई. साल 1997-98 में रायसेन में कुल 132,400 हेक्टेयर में सोयाबीन की बुवाई हुई थी और उत्पादन हुआ था 181600 मीट्रिक टन. 2019-20 आते-आते ये बुवाई का कुल क्षेत्र भी कम हुआ और 97,491 हेक्टेरयर पर आ गया और उत्पादन हुआ 43,773 मीट्रिक टन. रायसेन में इन सालों के दरमियान 75 परसेंट से ज्यादा उत्पादन कम हुआ.

चारो तरफ से किसानों की आफत
पिछले दो-तीन सालों से सोयाबीन के किसान अलग-अलग मौकों पर अपनी परेशानियों का जिक्र कर चुके हैं. बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों से निराश किसान अब कम दाम मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं. एक और किसान नागेश्वर पाटीदार ने बताया कि
“मैंने लगभग 12-13 बीघा जमीन जिसमे सोयाबीन की फसल लगाई थी, जिसमें से उन्होंने 5-6 बीघे फसल रोटावेटर की मदद से नष्ट कर दी. मैं कई सालों से सोयाबीन की खेती करते आ रहा हूँ लेकिन ये हालत कभी नहीं थी. नष्ट करने का कारण यही था कि मैं अभी कुछ दिन पहले पुराने सोयाबीन की फसल बेचने मंडी में गया था, जो 3600-3900 में बिके. ये इतना कम दाम है कि जिससे लागत ही निकलना मुश्किल है. मैंने सोचा कि अगर ये फसल भी 3000 से 3500 रुपये क्विंटल बिकेगी तो इससे बेहतर है कि खेत खाली रख दूँ, कम से कम खेत की उर्वरक शक्ति तो बनी रहेगी.”

विपक्ष का सरकार पर हमला
नागेश्वर पाटीदार की ये वीडियो वायरल हो जाने के बाद विपक्ष, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमलावर है. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि “सुनिए मुख्यमंत्री जी, सोयाबीन की खरीदी-बिक्री के बीच लागत का गणित भी यदि समझ लेंगे, तो किसान की पीड़ा समझने में भी देर नहीं लगेगी. यह एक नहीं, मध्य प्रदेश के हजारों किसान परिवारों का दर्द है! सरकारी लग्जरी के लिए करोड़ों खर्च करने वाली बीजेपी की मध्य प्रदेश सरकार इस दर्द पर मरहम कब लगाएगी?”

सोयाबीन किसानों की ये स्थिति क्यों है बड़ी चिंता?

सोयाबीन अनुसंधान संस्थान के आंकड़ों के अनुसार सोयाबीन, देश में कुल तिलहन फसलों का 42 प्रतिशत और कुल खाद्य तेल उत्पादन में 22 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है. बढ़ती जनसंख्या के साथ खाद्य तेल की मांग भी बढ़ रही है. भारत अभी भी डिमांड का 50 परसेंट सोयाबीन दूसरे देशों से मंगा रहा है. ऐसे में सोयाबीन का घटता उत्पादन, किसानों का सोयाबीन की खेती के प्रति उदासीनता से भर जाना, निश्चित ही ऐसी समस्या है जो सरकारों के लिए भी बड़ी परेशानी बनने जा रही है.

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश के किसान ने क्यों नष्ट कर दी सोयाबीन की 12 बीघा फसल, MSP से कम पर सोयाबीन बेचने को क्यों मजबूर हैं?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskheti kisaniNews Potlisoya farmingsoyabean farmersoyabean farmingsoyabean ki kheti
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs