News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्यप्रदेश, राजस्थान और यूपी के 1.21 लाख किसानों को मिलेगा अफीम खेती का लाइसेंस
एग्री बुलेटिन

मध्यप्रदेश, राजस्थान और यूपी के 1.21 लाख किसानों को मिलेगा अफीम खेती का लाइसेंस

सरकार ने 2025-26 के लिए अफीम खेती की नई लाइसेंसिंग नीति जारी की है। इस बार 1.21 लाख किसान शामिल होंगे, जो पिछले साल से 23.5% ज्यादा है। अच्छे उत्पादन वाले किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि कम उत्पादन

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Sep 2025· 2 min read

मध्यप्रदेश, राजस्थान और यूपी के 1.21 लाख किसानों को मिलेगा अफीम खेती का लाइसेंस

मध्यप्रदेश, राजस्थान और यूपी के 1.21 लाख किसानों को मिलेगा अफीम खेती का लाइसेंस

सरकार ने 2025-26 के लिए अफीम खेती की नई लाइसेंसिंग नीति जारी की है। इस बार 1.21 लाख किसान शामिल होंगे, जो पिछले साल से 23.5% ज्यादा है। अच्छे उत्पादन वाले किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि कम उत्पादन वालों के लाइसेंस निलंबित होंगे।

सरकार ने 2025-26 फसल वर्ष के लिए अफीम की खेती की वार्षिक लाइसेंसिंग नीति की घोषणा की है। यह नीति मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों पर लागू होगी। इस बार करीब 1.21 लाख किसान अफीम की खेती का लाइसेंस पाएंगे, जो पिछले साल की तुलना में 23.5% ज्यादा है। इसमें 15,000 नए किसानों को भी शामिल किया गया है।

क्या है उद्देश्य?
वित्त मंत्रालय के अनुसार, सरकार का उद्देश्य दवाओं और पेनकिलर बनाने के लिए जरूरी अल्कलॉइड की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करना है। इसके लिए घरेलू स्तर पर प्रोसेसिंग क्षमता भी बढ़ाई जा रही है ताकि आयात पर निर्भरता कम हो।

ये भी पढ़ें - बारिश से पहले मिलेगी खबर, सरकार का अनोखा एआई मौसम कार्यक्रम

किन किसानों को मिलेगा फ़ायदा?
सरकार ने बताया कि जिन किसानों की पैदावार 900 किलो/हेक्टेयर या उससे ज्यादा रही है, उन्हें पारंपरिक तरीके से अफीम गोंद (opium gum) की खेती करने का विकल्प मिलेगा। इससे अधिक उत्पादन होगा और फसल के गलत इस्तेमाल का खतरा भी घटेगा।
वहीं, जिन किसानों ने पिछले साल (2024-25) न्यूनतम योग्यता उत्पादन (800 किलो/हेक्टेयर) पूरा नहीं किया, उनके लाइसेंस अगले साल (2025-26) के लिए रोक दिए जाएंगे।

मतलब ये है कि सरकार का मकसद अफीम की खेती को नियंत्रित तरीके से बढ़ावा देना, अच्छी पैदावार करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देना और चिकित्सा क्षेत्र के लिए जरूरी अफीम की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्यप्रदेश, राजस्थान और यूपी के 1.21 लाख किसानों को मिलेगा अफीम खेती का लाइसेंस

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimadhyaparadesh farmingNews Potliopium cultivationrajasthanuttar pradeshअफीम खेती
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs