News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-𝟐𝟎𝟐𝟓 को मिली मंज़ूरी, लागत घटाना और उपज बढ़ाना उद्देश्य
एग्री बुलेटिन

मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-𝟐𝟎𝟐𝟓 को मिली मंज़ूरी, लागत घटाना और उपज बढ़ाना उद्देश्य

हर क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है. खेती में भी. इस समय कृषि क्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल काफ़ी चर्चा में है. केंद्र सरकार भी इसको बढ़ावा देने के लिए 'ड्रोन दीदी' योजना चला रही है.

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Feb 2025· 2 min read

मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-𝟐𝟎𝟐𝟓 को मिली मंज़ूरी, लागत घटाना और उपज बढ़ाना उद्देश्य

मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-𝟐𝟎𝟐𝟓 को मिली मंज़ूरी, लागत घटाना और उपज बढ़ाना उद्देश्य

हर क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है. खेती में भी. इस समय कृषि क्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल काफ़ी चर्चा में है. केंद्र सरकार भी इसको बढ़ावा देने के लिए 'ड्रोन दीदी' योजना चला रही है. सरकार का दावा है कि इससे खेती में लागत तो कम होती ही है साथ ही उत्पादन में वृद्धि भी होती है. इतना ही नहीं ड्रोन दीदी योजना के तहत सरकार ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-2025 को मंजूरी दी गी है. इस नीति को कृषि क्षेत्र में नई दिशा में क्रांतिकारी पहल बताया जा रहा है. राज्य सरकार के अनुसार ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से खेतों की सटीक स्थिति का मूल्यांकन हो सकेगा. इससे किसानों की लागत और समय में कटौती होगी तो वहीं फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने की बात कही गई है. ड्रोन के जरिए फसलों में कीटनाशक, उर्वरकों के छिड़काव के साथ ही मैपिंग और डायरेक्ट सीडिंग भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें -प्राकृतिक खेती के लिए बहुत उपयोगी है गुड़, गाय का गोबर और छांछ से तैयार किया हुआ यह जैविक खाद

ड्रोन के फायदे
मध्य प्रदेश कृषि विभाग के मुताबिक़ ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति -2025 को मंजूरी मिलने से फसलों में बीमारी, कीट और पर्यावरणीय प्रभावों की पहचान करने में तेजी आएगी. रोग पहचान होने पर समाधान भी जल्दी होगी, जिससे उपज की क्वालिटी और क्वांटिटी पर फर्क नहीं पड़ेगा. इसके अलावा पानी का कुशल उपयोग, जल संरक्षण में वृद्धि और सिंचाई लागत में कमी आएगी

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-𝟐𝟎𝟐𝟓 को मिली मंज़ूरी, लागत घटाना और उपज बढ़ाना उद्देश्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsCM Mohanlal sharmadronekheti kisanimadhyaparadesh farmingNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs