Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मजबूत हुआ भारत का विकास, कृषि क्षेत्र में 3.7% की छलांग, GDP पहुँची 7.8%
एग्री बुलेटिन

मजबूत हुआ भारत का विकास, कृषि क्षेत्र में 3.7% की छलांग, GDP पहुँची 7.8%

भारत की GDP ग्रोथ पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में 7.8% रही, जो अनुमान से कहीं ज़्यादा है। कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर भी 1.5% से बढ़कर 3.7% हो गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे किसा

NP

Pooja Rai· Correspondent

31 अगस्त 2025· 2 min read

agriculture newsDead Economydonald trump
मजबूत हुआ भारत का विकास, कृषि क्षेत्र में 3.7% की छलांग, GDP पहुँची 7.8%

मजबूत हुआ भारत का विकास, कृषि क्षेत्र में 3.7% की छलांग, GDP पहुँची 7.8%

भारत की GDP ग्रोथ पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में 7.8% रही, जो अनुमान से कहीं ज़्यादा है। कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर भी 1.5% से बढ़कर 3.7% हो गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे किसानों, वैज्ञानिकों और 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत "Dead Economy" नहीं, बल्कि "Long Live Economy" है और विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारत की तेज़ विकास दर को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व मजबूत हो, नीतियां सही हों और फैसले दूरदर्शी हों, तो नतीजे इतिहास रचते हैं।

शिवराज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भारत की अर्थव्यवस्था को "Dead Economy" कहते हैं, उन्हें अब समझ लेना चाहिए कि भारत वास्तव में "Long Live Economy" है। भारत अब आत्मनिर्भर और विकसित देश बनने की राह पर है।

किसानों और वैज्ञानिकों की मेहनत से संभव
शिवराज ने कहा कि आज भारत की तरक्की हमारे किसानों की मेहनत, वैज्ञानिकों के शोध और 140 करोड़ भारतीयों की क्षमता की वजह से है। भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान बना रहा है और अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।

ये भी पढ़ें - हाई डेंसिटी फार्मिंग: कम जमीन में ज्यादा पैदावार का नया तरीका

कृषि क्षेत्र में बड़ी छलांग
उन्होंने बताया कि अप्रैल-जून (वित्त वर्ष 2025-26) में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही, जबकि अनुमान सिर्फ 6.7% का था।
कृषि क्षेत्र ने भी शानदार प्रदर्शन किया – जहाँ पिछले साल वृद्धि दर 1.5% थी, वह अब बढ़कर 3.7% हो गई है। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए गर्व का क्षण है।

ट्रंप और राहुल गांधी को जवाब
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को "Dead Economy" कहा था। इसके बाद राहुल गांधी ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा था कि "हर कोई जानता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मृत है।"
इसी पर जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की 7.8% विकास दर ही सबसे बड़ा प्रमाण है कि हमारी इकोनॉमी मर नहीं रही, बल्कि दुनिया में रिकॉर्ड बना रही है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मजबूत हुआ भारत का विकास, कृषि क्षेत्र में 3.7% की छलांग, GDP पहुँची 7.8%

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs