News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भीषड़ गर्मी में तरोताजा होना है तो इन चीजों को खाना शूरू करें
एग्री बुलेटिन

भीषड़ गर्मी में तरोताजा होना है तो इन चीजों को खाना शूरू करें

बढ़ती गर्मी से हमारा शरीर परेशान हो जाता है, शरीर का तापमान सही बना रहे, ज्यादा पसीना न निकले इसके लिए हम पंखा, कूलर, ऐसी इन सबका इस्तेमाल करते हैं, पर क्या इससे आपके शरीर को अंदर से सच में राहत मिल ज

NP

Ashish·Correspondent·17 Apr 2023· 4 min read

भीषड़ गर्मी में तरोताजा होना है तो इन चीजों को खाना शूरू करें

भीषड़ गर्मी में तरोताजा होना है तो इन चीजों को खाना शूरू करें

गर्मी के सीजन में शरीर को गर्म हवा या लू से बचाने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दे। इसके साथ ही अपने खान-पान में ऐसी चीजें जरूर सामिल करें जो शरीर में ताजगी बनाए रखे।

बढ़ती गर्मी से हमारा शरीर परेशान हो जाता है, शरीर का तापमान सही बना रहे, ज्यादा पसीना न निकले इसके लिए हम पंखा, कूलर, ए.सी. इन सबका इस्तेमाल करते हैं, पर क्या इससे आपके शरीर को अंदर से राहत सच में मिल जाती है, क्या सच में शरीर में ताजगी आ जाती है?

उम्रदराज लाेग कहते हैं कि शरीर कुछ भी झेल लेगा अगर खान-पान सही है, तो गर्मी के दिनाें में ऐसी चीजें खाइए जो आपको भीषड़ गर्मी में भी तरोताजा रख सके।

सतूआः चने, जौं, मक्का या किसी का भी सतूआ बना के पिये। उत्तर भारत में लू का प्रकोप रहता है और सतूआ की तासीर ठण्डी मानी जाती है इसीलिए सत्तू का सेवन उत्तर भारत में बहुत किया जाता हैं खासकर यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा में। इसको कुछ लोग नमक, प्याज, नीबूं, पुदीना मिलाके पीते हैं कुछ चीनी या शक्कर डालके पीते हैं। ये तो लोगो के स्वाद पर निर्भर करता है पर गर्मी के सीजन में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। ये हल्का आहार हैं तो पाचन में सहायक भी होता है।

73 मिनरल्स वाला नमक; बीपी, डायबटीज की दवा है-नवदीपन राणा

तरबूजः खाने में स्वाद तो आता है पर ये आपके शरीर को ठण्ड़ा भी रखता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, क्योंकि इसमें 85 से 90 फीसदी पानी होता हैं। तरबूज में ऐंटी ऑक्सिडेंट होने के कारण ये रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में मदद भी करता है।

अंकुरित बीज/आहारः गर्मी के सीजन में मूंग, चना, मूंगफली, या अन्य दालों के अंकुरित बीज/अनाज आपकी हेल्थ के लिए लाभकारी है। अंकुरित अनाज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसमें एंटी ऑक्सिडेंट प्रॉपर्टी पायी जाती है जिससे पाचन क्रिया में सहायता मिलती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

छांछः छांछ गर्मी के मौसम में वरदान हैं, उसका नेचर हल्का होता है जिससें शरीर में पाचन क्रिया अच्छी रहती है। इसमें विटामिन बी 12, कैलशियम फासफोरस पाया जाता है जो सेहत के लिए अच्छा होता है। कोशिश करें कि घर पर ही बना हुआ छांछ पियें, अगर नहीं आता है तो जानकारी लेके बनाना सीखें।

घर पर ही सब्जियां उगाती हैं मंजू वर्मा

खीराः गर्मी के दिनों में खीरा- ककड़ी बाजार में बहुत मिलते हैं। इनका सेवन आपके शरीर में ताजागी बनाए रखता हैं। गर्मी के दिनों में जितनी देर तक पानी बना रहेगा, उतना ही कम आप पर गर्मी का असर पड़ेगा। खीरा ककड़ी से सलाद के जैसे खाए जाते हैं।

गुड़ः गुड़ में आयरन और मिनरल्स पाए जाते हैं इसीलिए इसका सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यदि आप खुद को बहुत थका या लो एनर्जी महसूस कर रहे हैं तो गुड़ एक टुकड़ा को घोल शरबत बना के पीले जिससे आपको इन्सटेंट एनर्जी मिल जाएगी। हालांकि गुड़ का तात्विक गुण (तासीर) गर्म होती है पर इसका उपयोग गर्मी में किया जा सकता है बर्शते सही से किया जाए।

आम का पनाः भारत में आम का सीजन मार्च-अप्रैल से ही माना जाता है (किस्मों के हिसाब से परिवर्तन देखने को मिल सकता है।) । आम का पना स्वाद में खट्टा-मीठा होने के कारण ज्यादा पसंद किया जाता है। पने में फाइबर पाया जाता है जो पाचन में मदद करता हैं और साथ ही शरीर को तरोताजा करता है। आम को भूंझ के या उबाल के किसी भी तरीके से आम का पना बना सकते हैं।

अस्वीकरणः दी गई जानकारी समान्य जानकारी है, अपनाने से पहले एक विशेषज्ञ का सुझाव जरूर लेलें।

News Potli.
Clip & Share
“

— भीषड़ गर्मी में तरोताजा होना है तो इन चीजों को खाना शूरू करें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potlisummer season foodसेहत की बात
NP

About the Author

Ashish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs