News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत सरकार ने घटाई शहद की न्यूनतम निर्यात कीमत
एग्री बुलेटिन

भारत सरकार ने घटाई शहद की न्यूनतम निर्यात कीमत

भारत सरकार ने प्राकृतिक शहद की न्यूनतम निर्यात कीमत (MEP) घटाकर 2,000 डॉलर से 1,400 डॉलर प्रति टन कर दी है, जो 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। भारत से शहद मुख्य रूप से अमेरिका, यूएई, सऊदी अरब और कतर को

Pooja Rai

Pooja Rai·26 Aug 2025· 2 min read

भारत सरकार ने घटाई शहद की न्यूनतम निर्यात कीमत

भारत सरकार ने घटाई शहद की न्यूनतम निर्यात कीमत

भारत सरकार ने प्राकृतिक शहद की न्यूनतम निर्यात कीमत (MEP) घटाकर 2,000 डॉलर से 1,400 डॉलर प्रति टन कर दी है, जो 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। भारत से शहद मुख्य रूप से अमेरिका, यूएई, सऊदी अरब और कतर को निर्यात होता है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने शहद निर्यात से 177.52 मिलियन डॉलर कमाए। सरकार नेशनल बीकीपिंग एंड हनी मिशन (NBHM) के ज़रिए वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दे रही है।

भारत सरकार ने प्राकृतिक शहद के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने शहद की न्यूनतम निर्यात कीमत (MEP) को घटाकर अब 1,400 डॉलर प्रति टन कर दिया है। पहले यह दर 2,000 डॉलर प्रति टन तय थी। नई दर 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) की अधिसूचना के मुताबिक, शहद का निर्यात इससे कम कीमत पर नहीं किया जा सकेगा। सरकार ने शहद निर्यात में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मार्च 2024 में MEP की व्यवस्था लागू की थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि शहद के न्यूनतम निर्यात मूल्य घटाने से भारत का शहद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी होगा और किसानों व निर्यातकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इन देशों में होता है निर्यात
भारत का शहद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खास पहचान रखता है। फिलहाल भारत से शहद मुख्य रूप से अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कतर जैसे देशों को निर्यात किया जाता है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने शहद के निर्यात से करीब 177.52 मिलियन डॉलर की कमाई की।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक से UAE तक पहुँचा Indi Lime का पहला निर्यात

सरकार शहद उत्पादन को दे रही है बढ़ावा
सरकार शहद उत्पादन और मधुमक्खी पालन को वैज्ञानिक तरीके से बढ़ावा देने के लिए नेशनल बीकीपिंग एंड हनी मिशन (NBHM) चला रही है। इस मिशन के तहत किसानों को ट्रेनिंग, तकनीक और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि शहद उत्पादन में गुणवत्ता और मात्रा दोनों बढ़ सके।

सबसे ज़्यादा शहद उत्पादन उत्तर प्रदेश में
देश में शहद उत्पादन के बड़े राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, बिहार और राजस्थान हैं। इन राज्यों में हजारों किसान शहद उत्पादन से जुड़े हुए हैं और शहद निर्यात में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत सरकार ने घटाई शहद की न्यूनतम निर्यात कीमत

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
honeyhoney minimum export priceHONEY PRODUCTIONMinimum export priceNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs