Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत-रूस साथ आए, कृषि और व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
एग्री बुलेटिन

भारत-रूस साथ आए, कृषि और व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत और रूस ने नई दिल्ली में हुई बैठक में कृषि और व्यापार सहयोग को और मज़बूत करने पर सहमति जताई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव ने कृषि उत्पादों के व्यापार,

NP

Pooja Rai· Correspondent

27 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture and tradeagriculture newsIndia and Russia
भारत-रूस साथ आए, कृषि और व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत-रूस साथ आए, कृषि और व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत और रूस ने नई दिल्ली में हुई बैठक में कृषि और व्यापार सहयोग को और मज़बूत करने पर सहमति जताई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव ने कृषि उत्पादों के व्यापार, तकनीकी सहयोग, शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने पर चर्चा की। दोनों देशों ने एमओयू के ज़रिए साझेदारी औपचारिक करने और किसानों की भलाई व खाद्य सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव ने नई दिल्ली के कृषि भवन में मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने कृषि क्षेत्र में सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार को और मज़बूत करने पर सहमति जताई।

भारत-रूस की मजबूत साझेदारी
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से विश्वास और सहयोग पर आधारित रिश्ता रहा है। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और पौष्टिक भोजन तक पहुँच को भारत की प्रमुख प्राथमिकताएँ बताया।

रूस ने दिखाई गहरी रुचि
उप प्रधानमंत्री पात्रुशेव ने भारत और रूस के मजबूत रिश्तों की सराहना की और कृषि व्यापार को और बढ़ाने की इच्छा जताई। उन्होंने एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) के ज़रिए साझेदारी को औपचारिक रूप देने की बात भी कही।

ये भी पढ़ें - बाढ़ प्रभावित किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

मुख्य मुद्दों पर सहमति
बैठक में दोनों देशों ने कई विषयों पर सहमति जताई—

कृषि उत्पादों के निर्यात और आयात को बढ़ावा देना

तकनीकी सहयोग और बीज ट्रेसेबिलिटी सिस्टम पर काम करना

छात्रों के लिए शैक्षणिक आदान-प्रदान और छात्रवृत्ति बढ़ाना

कृषि अनुसंधान और नवाचार में साझेदारी करना

दोनों देशों का साझा संकल्प
भारत और रूस ने कृषि क्षेत्र में सतत और समावेशी विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। दोनों देशों ने साफ किया कि आने वाले समय में कृषि व्यापार, शिक्षा और अनुसंधान को और मज़बूत किया जाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत-रूस साथ आए, कृषि और व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs