News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत में यूरिया नीति पर बड़ी समीक्षा, केंद्र सरकार ने संसद में कही ये बात
एग्री बुलेटिन

भारत में यूरिया नीति पर बड़ी समीक्षा, केंद्र सरकार ने संसद में कही ये बात

सरकार यूरिया की कीमत और लागत को लेकर बड़ी समीक्षा कर रही है। संसद में उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि एक रिपोर्ट की जांच चल रही है जिसमें सरकारी और सहकारी यूरिया फैक्ट्रियों के लिए फिर

NP

Pooja Rai·Correspondent·06 Dec 2025· 2 min read

भारत में यूरिया नीति पर बड़ी समीक्षा, केंद्र सरकार ने संसद में कही ये बात

भारत में यूरिया नीति पर बड़ी समीक्षा, केंद्र सरकार ने संसद में कही ये बात

सरकार यूरिया की कीमत और लागत को लेकर बड़ी समीक्षा कर रही है। संसद में उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि एक रिपोर्ट की जांच चल रही है जिसमें सरकारी और सहकारी यूरिया फैक्ट्रियों के लिए फिर से ₹2,300 प्रति टन की न्यूनतम लागत लागू करने का सुझाव है। किसानों को यूरिया की कमी और कीमत को लेकर मुश्किलें आ रही हैं, इसलिए सरकार समाधान पर काम कर रही है।

शुक्रवार को संसद में उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि सरकार यूरिया की लागत को लेकर बनाई गई एक रिपोर्ट की जांच कर रही है। इस रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि कुछ सरकारी और सहकारी यूरिया फैक्ट्रियों को फिर से ₹2,300 प्रति टन की न्यूनतम तय लागत दी जाए। फिलहाल यह रिपोर्ट वित्त मंत्रालय में जांच के लिए भेजी गई है।

सवाल पर मंत्री का जवाब
भाजपा सांसद परशोत्तम भाई रूपाला ने संसद में पूछा था कि इस मुद्दे पर फैसला कब तक लिया जाएगा। इसके जवाब में अनुप्रिया पटेल ने बताया कि यह मामला Expenditure Finance Committee (EFC) को भेजा गया था। EFC ने कहा कि लागत से जुड़े इस विषय की जांच Chief Advisor (Cost) द्वारा की जाए।इसलिए सरकार ने उनसे यह देखने को कहा है कि क्या ₹2,300 प्रति टन वाली लागत 2 अप्रैल 2014 से फिर से लागू की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि किसानों को पिछले कई सालों से यूरिया उपलब्ध कराने में दिक्कतें आ रही हैं, और इसे ठीक करना सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें - भारत और रूस मिलकर बनाएंगे नई यूरिया फैक्ट्री, 2027-28 तक शुरू होगा उत्पादन

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे यूरिया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान एक बड़ी घोषणा की गई। अब भारत और रूस मिलकर यूरिया उत्पादन करेंगे। इसके लिए भारतीय कंपनियों और रूस की Uralchem Group के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत रूस में एक बड़ा यूरिया प्लांट लगाया जाएगा।

भारत अभी भी आयात पर निर्भर
वित्त वर्ष 2024–25 में भारत ने 5.6 मिलियन टन यूरिया आयात किया। 2020–21 में यह आंकड़ा लगभग 9.8 मिलियन टन था।घरेलू उत्पादन बढ़ने के बावजूद भारत अभी भी ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE से यूरिया आयात करता है।अप्रैल–अक्टूबर 2025 के बीच भारत ने 5.9 मिलियन टन यूरिया आयात किया, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत में यूरिया नीति पर बड़ी समीक्षा, केंद्र सरकार ने संसद में कही ये बात

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliureaखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs