News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत में बागवानी उत्पादन नए रिकॉर्ड की ओर, सरकार ने तीसरा अग्रिम अनुमान किया जारी
एग्री बुलेटिन

भारत में बागवानी उत्पादन नए रिकॉर्ड की ओर, सरकार ने तीसरा अग्रिम अनुमान किया जारी

इस साल भारत में बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन दोनों में बढ़ोतरी हुई है। सरकार के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, बागवानी क्षेत्र बढ़कर 294.88 लाख हेक्टेयर और उत्पादन बढ़कर 3690.55 लाख टन होने क

NP

Pooja Rai·Correspondent·26 Nov 2025· 3 min read

भारत में बागवानी उत्पादन नए रिकॉर्ड की ओर, सरकार ने तीसरा अग्रिम अनुमान किया जारी

भारत में बागवानी उत्पादन नए रिकॉर्ड की ओर, सरकार ने तीसरा अग्रिम अनुमान किया जारी

इस साल भारत में बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन दोनों में बढ़ोतरी हुई है। सरकार के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, बागवानी क्षेत्र बढ़कर 294.88 लाख हेक्टेयर और उत्पादन बढ़कर 3690.55 लाख टन होने की उम्मीद है। फल, सब्जियां, मसाले और औषधीय पौधों के उत्पादन में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है, खासकर प्याज, आलू और केला जैसी फसलों में।

केंद्र सरकार ने साल 2024–25 के लिए बागवानी फसलों के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी किए हैं, जिनके अनुसार इस साल बागवानी का क्षेत्रफल और उत्पादन दोनों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और किसानों की मेहनत के कारण कृषि और बागवानी क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है।

क्षेत्रफल बढ़कर 294.88 लाख हेक्टेयर हुआ
अनुमान के अनुसार, इस साल बागवानी फसलों का क्षेत्रफल बढ़कर 294.88 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि पिछले साल यह 290.86 लाख हेक्टेयर था। वहीं उत्पादन भी बढ़कर 3690.55 लाख टन होने की संभावना है, जो पिछले साल के 3547.44 लाख टन से लगभग 143 लाख टन ज्यादा है।मंत्री के अनुसार, यह वृद्धि किसानों द्वारा आधुनिक तकनीक अपनाने, बेहतर बीजों के इस्तेमाल, सरकारी योजनाओं के लाभ और बाजार तक बेहतर पहुँच का नतीजा है।

ये भी पढ़ें - होटलों-रेस्तरां को किसानों से सीधी खरीद की सलाह, सरकार जल्द बनाएगी नया प्लेटफार्म

फल और सब्जियों में ज्यादा बढ़ोतरी
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फल और सब्जियों में दर्ज की गई है। फल उत्पादन इस साल लगभग 1187.60 लाख टन होने की उम्मीद है, जिसमें केला, आम, पपीता, अमरूद और तरबूज जैसी फसलों का बड़ा योगदान रहेगा। सब्जी उत्पादन भी लगभग 4% बढ़कर 2156.84 लाख टन होने का अनुमान है। खासतौर पर प्याज उत्पादन में 26.88% की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलू और टमाटर उत्पादन में भी बढ़त दिखाई दे रही है।

इन फसलों के उत्पादन में भी वृद्धि
इसके अलावा, मसालों, सुगंधित पौधों और औषधीय फसलों के उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई है। लहसुन, अदरक और हल्दी जैसी फसलों की मांग बढ़ने के कारण उनका उत्पादन भी पिछले साल की तुलना में बेहतर रहने वाला है।

सरकार का लक्ष्य
सरकार का कहना है कि नई तकनीक, बेहतर कृषि प्रबंधन और किसानों की मेहनत के साथ भारत बागवानी और कृषि उत्पादन में दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाना है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत में बागवानी उत्पादन नए रिकॉर्ड की ओर, सरकार ने तीसरा अग्रिम अनुमान किया जारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfruits farmingHorticulture productionkheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanvegetables farmingखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs