Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत का मसाला निर्यात 2030 तक 10 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
एग्री बुलेटिन

भारत का मसाला निर्यात 2030 तक 10 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

दिल्ली। भारत ने अपने मसाला निर्यात को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। मसाला बोर्ड के मुताबिक, भारत साल 2030 तक मसाला निर्यात को 10 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना चाहता है। वर्तमान में,

NP

Thamir· Correspondent

25 फ़रवरी 2025· 2 min read

kheti kisaniNews Potlispice exports
भारत का मसाला निर्यात 2030 तक 10 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

भारत का मसाला निर्यात 2030 तक 10 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

दिल्ली। भारत ने अपने मसाला निर्यात को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। मसाला बोर्ड के मुताबिक, भारत साल 2030 तक मसाला निर्यात को 10 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना चाहता है। वर्तमान में, 2023-24 में भारत का मसाला निर्यात 4.4 बिलियन डॉलर था। इसके अलावा, भारत ने 2047 तक मसाला निर्यात को 25 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें - करनाल में 27 फरवरी से 1 मार्च तक होगा राष्ट्रीय डेयरी मेला

भारत का मसाला उद्योग विश्वभर में प्रसिद्ध है। भारत प्राचीन काल से मसालों का निर्यात दूसरे देशों में कर रहा है। वैश्विक बाजार में भारतीय मसालों की बढ़ती मांग के कारण, मसालों के निर्यात में वृद्धि देखी गई है। सरकार ने मसाला बोर्ड के कई फैसले लिए हैं, जिनमें कड़े गुणवत्ता नियंत्रण मानकों को लागू करना शामिल है। यूरोपीय संघ, हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में निर्यात के लिए एथिलीन ऑक्साइड (ETO) परीक्षण जैसी अनिवार्य प्रक्रियाएं लागू की गई हैं।

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को सालाना 15,000 रुपये देने की घोषणा, नमो शेतकरी योजना में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी

मसाला बोर्ड की सचिव पी. हेमलता के मुताबिक, भारतीय मसाला उद्योग जलवायु परिवर्तन के कारण कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसके कारण जलवायु-स्मार्ट कृषि पद्धतियों और नई तकनीकों जैसे IoT, ब्लॉकचेन और रोबोटिक्स को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अखिल भारतीय मसाला निर्यातक मंच (AISEF) द्वारा बेंगलुरु में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मसाला सम्मेलन में, वैश्विक उद्योग लीडर्स, नीति निर्माता और शोधकर्ता मसाला व्यापार की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे ।

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत का मसाला निर्यात 2030 तक 10 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs