News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत का कृषि क्षेत्र अगले 10 साल तक 4% की रफ्तार से बढ़ सकता है – नीति आयोग
एग्री बुलेटिन

भारत का कृषि क्षेत्र अगले 10 साल तक 4% की रफ्तार से बढ़ सकता है – नीति आयोग

नीति आयोग के रमेश चंद ने कहा कि भारत का कृषि क्षेत्र आने वाले 10 साल तक आसानी से 4% की रफ्तार से बढ़ सकता है। लेकिन कृषि उत्पादों की मांग 2.5% ही बढ़ रही है, इसलिए उत्पादन बढ़ने के साथ बेहतर वेयरहाउसि

Pooja Rai

Pooja Rai·21 Nov 2025· 2 min read

भारत का कृषि क्षेत्र अगले 10 साल तक 4% की रफ्तार से बढ़ सकता है – नीति आयोग

भारत का कृषि क्षेत्र अगले 10 साल तक 4% की रफ्तार से बढ़ सकता है – नीति आयोग

नीति आयोग के रमेश चंद ने कहा कि भारत का कृषि क्षेत्र आने वाले 10 साल तक आसानी से 4% की रफ्तार से बढ़ सकता है। लेकिन कृषि उत्पादों की मांग 2.5% ही बढ़ रही है, इसलिए उत्पादन बढ़ने के साथ बेहतर वेयरहाउसिंग और निर्यात को बढ़ावा देना जरूरी है। बढ़ते अनाज उत्पादन को सुरक्षित रखने और नुकसान रोकने के लिए देश में आधुनिक भंडारण प्रणाली को मजबूत करना होगा।

भारत के कृषि क्षेत्र में अगले 10 वर्षों तक 4% की स्थिर वृद्धि संभव है। यह बात नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने PHDCCI के कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पादों की मांग लगभग 2.5% की दर से बढ़ रही है, जबकि उत्पादन इससे ज्यादा तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में या तो उद्योगों को ज्यादा कच्चा माल देना होगा या फिर निर्यात बढ़ाने पर ध्यान देना होगा।

वेयरहाउसिंग में निवेश की जरूरत
चंद के अनुसार, निर्यात को बढ़ाना भारत के लिए बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि चावल और गेहूं के लिए वेयरहाउसिंग समान होती है, लेकिन मक्का के लिए अलग तरीके की जरूरत होती है। वेयरहाउसिंग में निवेश बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि भारत में होने वाले अनाज का एक बड़ा हिस्सा खराब होने के कारण बर्बाद हो जाता है, जिसे सही भंडारण व्यवस्था के जरिए रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें - गर्मी सहनशील और रस्ट-रोधी ‘करण खुशबू’ पूर्वी भारत के किसानों के लिए बेस्ट

भंडारण क्षमता बढ़ाना क्यों जरूरी?
उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता पड़ने पर ही Essential Commodities Act का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही बताया कि भंडारण क्षमता बढ़ाना देश के बफर स्टॉक, सालभर कीमतों की स्थिरता और खाद्य सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

भारत दूसरा सबसे बड़ा कृषि उत्पादक
आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कृषि उत्पादक और आठवां सबसे बड़ा निर्यातक है। 2024–25 में खाद्यान्न उत्पादन 354 मिलियन टन था, जो 2030–31 तक बढ़कर 368 मिलियन टन तक पहुंच सकता है। बढ़ते उत्पादन को देखते हुए वैज्ञानिक भंडारण और पोस्ट-हार्वेस्ट सिस्टम को मजबूत करना जरूरी है, ताकि किसानों की आय बढ़ सके और अनाज की बर्बादी कम हो।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत का कृषि क्षेत्र अगले 10 साल तक 4% की रफ्तार से बढ़ सकता है – नीति आयोग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture growth rateagriculture newskheti kisaniNews PotliNITI Aayogखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs