News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ब्लैक पोटरी के काम से बन गया नाम
एग्री बुलेटिन

ब्लैक पोटरी के काम से बन गया नाम

फेरीवाले से बढ़कर आज बैजनाथ प्रजापति ने निजामाबाद मार्केट में अपना एक शोरूम खोल लिया है। सरकार की एक पहल ODOP (one district one product) के तहत उनका मिट्टी के बर्तन का काम और बढ़ गया।

NP

Ashish·Correspondent·27 Mar 2023· 3 min read

ब्लैक पोटरी के काम से बन गया नाम

ब्लैक पोटरी के काम से बन गया नाम

सरकार की ODOP स्कीम के तहत बैजनाथ ने 10 लाख रुपये का लोन लिया और ब्लैक पोटरी के काम को नया आयाम दिया।

आजमगढ़: बैजनाथ प्रजापति जो आजमगढ़ के पास निजामाबाद के रहने वाले हैं, पेशे से एक कुम्हार हैं और अपनी ब्लैक पॉटरी के लिए देश में अपना नाम बना चुके हैं। वो बचपन से ही मिट्टी का काम कर रहे हैं और उसी तरह अपने बच्चो को भी पढ़ाने के साथ मिटटी का काम भी सीखा रहे हैं।

बैजनाथ प्रजापति के शोरूम रखे मिट्टी के बर्तन

भारत सरकार की एक पहल ODOP (one district one product) के तहत उनका मिट्टी के बर्तन का काम और बढ़ गया। वो अब बहुत से काम मशीन से करने लगे हैं जिससे न सिर्फ उनके काम में तेजी आयी है ब्लकि लोगो को रोजगार देने में भी सफल हुए हैं।

मिट्टी के ये बर्तन देखने में जितने खूबसूरत हैं। इनका इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। नक्काशीदार ये बर्तन और सजावटी सामान ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में आजमगढ़ और निज़ामाबाद को एक अलग पहचान दिलाते हैं। ब्लैक पॉटरी के बिज़नेस को तब और उड़ान मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की लोककला को बढ़ावा देने की ठानी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले गिफ्ट्स की लिस्ट में इसको शामिल किया, कोरोना काल ने तो इसकी असल अहमियत ही समझा दी।

ब्लैक पोटरी पर न्यूज़ पोटली की रिपोर्ट

ब्लैक पॉटरी का चयन सरकार की छोटे उद्योंगों को बढ़ावा देने वाली स्कीम वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत भी हुआ है। उसके बाद से काली मिट्टी से बने उत्पादों की मांग देश ही नहीं विदेश में तेजी से बढ़ी है।

उत्तर प्रदेश के बैजनाथ प्रजापति मिट्टी के उत्पादों के इस कारोबार में बचपन से लगे हैं उनसे पहले पिता-दादा भी यही काम करते थे। बैजनाथ ने न्यूज़ पोटली को बताया कि कैसे बदलते वक्त के साथ उनके काम करने के तरीका बदला है और इस कारोबार ने उनकी जिंदगी बदल दी।

बैजनाथ प्रजापति अपने शोरूम के अंदर

फेरीवाले से बढ़कर आज बैजनाथ प्रजापति ने निजामाबाद मार्केट में अपना एक शोरूम खोल लिया है। सरकार की ODOP स्कीम के तहत उन्होंने इसके लिए 10 लाख रुपये का लोन लिया और अपने कारोबार को नया आयाम दिया। आज उनके काम में उनकी पत्नी पुष्पा प्रजापति भी हाथ बंटाती हैं। साथ ही 4 लोग हैं जो पर्मानेंट उनके साथ जुड़े

मुगल काल की सबसे खास कलाओं में काली मिट्टी के बर्तन बनाने की कला भी शामिल रही है। ये भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि निजामाबाद के कुम्हारों ने 300 साल पुरानी ब्लैक पॉटरी की कला को आज तक जीवित रखा है। उन्होंने इसे ना सिर्फ कला के रूप में बल्कि रोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया है।

News Potli.
Clip & Share
“

— ब्लैक पोटरी के काम से बन गया नाम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
azamgarhblack potteryclay pots materialenvironmentmitti ke bartanNews Potliodopone district one productखेती किसानी
NP

About the Author

Ashish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs