News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ब्राजील में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में शामिल होंगे कृषि मंत्री शिवराज, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा
एग्री बुलेटिन

ब्राजील में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में शामिल होंगे कृषि मंत्री शिवराज, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 अप्रैल, 2025 को ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में शामिल होंगे. वे भारतीय प्रतिनिध

Pooja Rai

Pooja Rai·16 Apr 2025· 2 min read

ब्राजील में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में शामिल होंगे कृषि मंत्री शिवराज, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा

ब्राजील में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में शामिल होंगे कृषि मंत्री शिवराज, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 अप्रैल, 2025 को ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में शामिल होंगे. वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. इस बैठक का विषय- ‘ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग, नवाचार और न्यायसंगत व्यापार के माध्यम से समावेशी और सतत कृषि को बढ़ावा देना’ है.

इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान सहित ब्रिक्स सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है. मंत्री चौहान अपनी इस यात्रा के दौरान ब्राजील के कृषि और पशुधन मंत्री कार्लोस हेनरिक बैकेटा फेवरो और कृषि विकास और पारिवारिक खेती मंत्री लुईज पाउलो टेक्सेरा के साथ बैठक करेंगे. ये बैठकें कृषि, कृषि-प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास और खाद्य सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में भारत और ब्राजील के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होंगी.

ये भी पढ़ें - इंदौर में 24-25 अप्रैल को होने जा रहा है गेहूं सम्‍मेलन, वैल्‍यू-एडेड गेहूं उत्पादों, खाद्य नवाचार और वैश्विक व्यापार पर होगी चर्चा

इस दौरे पर कृषि मंत्री का क्या है प्लान?
चौहान साओ पाउलो में प्रमुख ब्राज़ीलियाई कृषि व्यवसाय कंपनियों के प्रमुख और ब्राज़ीलियाई वनस्पति तेल उद्योग संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे और कृषि मूल्य श्रृंखला में भागीदारी और निवेश के अवसरों की तलाश करेंगे. पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मातृत्व को सम्मानित करने के उद्देश्य से वह ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत ब्रासीलिया में भारतीय दूतावास में वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लेंगे.

इसके अलावा वह साओ पाउलो में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों में सांस्कृतिक राजदूत और योगदानकर्ता के रूप में उनकी भूमिका को मान्‍यता देंगे. यह यात्रा ब्रिक्स देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने और कृषि नवाचार और दक्षिण-दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ब्राजील में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में शामिल होंगे कृषि मंत्री शिवराज, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Agriculture Minister Shivrajagriculture newsBrazilBRICS Agriculture Ministerskheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs