Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बीटी कॉटन की ऐसे बुवाई करें किसान, राजस्थान के किसानों को कृषि अधिकारियों ने दी सलाह
एग्री बुलेटिन

बीटी कॉटन की ऐसे बुवाई करें किसान, राजस्थान के किसानों को कृषि अधिकारियों ने दी सलाह

राजस्थान के कई जिले में इन दिनों किसान खरीफ की मुख्य फसल बीटी कॉटन यानी कपास की बुवाई में जुटे हैं. इस बीच राजस्थान कृषि विभाग ने किसानों को बीटी कॉटन की बुवाई के लिए सलाह जारी की है. कृषि अधिकारियों

NP

Pooja Rai· Correspondent

17 मई 2025· 3 min read

agriculture newsBT cottongulabi sundi
बीटी कॉटन की ऐसे बुवाई करें किसान, राजस्थान के किसानों को कृषि अधिकारियों ने दी सलाह

बीटी कॉटन की ऐसे बुवाई करें किसान, राजस्थान के किसानों को कृषि अधिकारियों ने दी सलाह

राजस्थान के कई जिले में इन दिनों किसान खरीफ की मुख्य फसल बीटी कॉटन यानी कपास की बुवाई में जुटे हैं. इस बीच राजस्थान कृषि विभाग ने किसानों को बीटी कॉटन की बुवाई के लिए सलाह जारी की है. कृषि अधिकारियों ने किसानों से बीटी कपास की बुवाई से पहले उन्नत तकनीक अपनाने की अपील की है. राज्य सरकार ने बीटी कपास के संकर बीज-2 की 66 किस्मों को अनुमति दी है.

जारी सलाह के मुताबिक बीटी कपास की बुवाई का सही समय 1 मई से 20 मई तक होता है. इसलिए राज्य के किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि कपास की खेती में प्रति बीघा 450 ग्राम रखें. वहीं, कतार से कतार की दूरी 108 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 60 सेंटीमीटर रखें. वैकल्पिक रूप से 67.5 गुणा 90 सेंटीमीटर की दूरी पर भी बुवाई की जा सकती है. खाद और उर्वरक में 40 किलो यूरिया प्रति बीघा तीन हिस्सों में दें. साथ ही एक तिहाई बुवाई के समय, एक तिहाई पहली सिंचाई के साथ और बाकी कलियां बनते समय दें.

ये भी पढ़ें - प्राकृतिक तरीके से उगाये गये गेहूं और हल्‍दी की खरीदी कर रही है हिमाचल सरकार, जानिए क्या है रेट?

खाद की सही मात्रा क्या है?
कृषि विभाग के मुताबिक़ फास्फोरस के लिए 22 किलो डीएपी या 62.5 किलो सिंगल सुपर फास्फेट प्रति बीघा बुवाई के समय दें. पोटाश के लिए 15 किलो एमओपी 60 प्रतिशत बुवाई के समय दें. मिट्टी जांच के आधार पर जिंक की कमी हो तो 33 प्रतिशत जिंक की यानी 4 से 6 किलो की मात्रा में प्रति बीघा मिट्टी में मिलाएं. कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि कुछ कंपनियां बीज, यूरिया और डीएपी के साथ सल्फर, हर्बिसाइड, पेस्टिसाइड, सूक्ष्म तत्व मिश्रण और बायो फर्टिलाइजर टैग करने की शिकायत मिल रही है. यह नियमों का उल्लंघन है. सभी आपूर्तिकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बीज और उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न करें.

गुलाबी सुंडी से बचाव के लिए ये करें किसान
कृषि विभाग के मुताबिक़ बीटी कॉटन में गुलाबी सुंडी का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. साल 2024 में कई जिलों में लाखों हेक्टेयर में बीटी कपास की बुवाई हुई थी. सभी खेतों में गुलाबी सुंडी का प्रकोप 10 प्रतिशत से अधिक पाया गया था. इससे बचाव के लिए उन्नत तकनीकों को अपनाना जरूरी है. बीज दर 450 ग्राम प्रति बीघा रखें. कतार से कतार की दूरी 108 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 60 सेंटीमीटर रखें. इसके अलावा गर्मी में गहरी जुताई करें. साथ ही फसल चक्र अपनाएं. खेत और आसपास के खरपतवार नष्ट करें. अधपके टिंडे एकत्रित कर नष्ट करें. कम ऊंचाई और कम अवधि वाली किस्में बोएं. 45-60 दिन की फसल पर नीम आधारित कीटनाशक का छिड़काव करें.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बीटी कॉटन की ऐसे बुवाई करें किसान, राजस्थान के किसानों को कृषि अधिकारियों ने दी सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs