News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार सरकार Solar Plant लगाने के लिए दे रही सब्सिडी, आज 2 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख
एग्री बुलेटिन

बिहार सरकार Solar Plant लगाने के लिए दे रही सब्सिडी, आज 2 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख

पीएम कुसुम योजना के तहत बिहार सरकार किसानों को अपनी जमीन पर Solar Plant लगवाना के लिए आर्थिक सहायता दे रही है. इसके तहत केंद्र सरकार से ₹1.05 करोड़ और बिहार सरकार से ₹45 लाख रुपय की वित्तीय सहायता दी

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Apr 2025· 2 min read

बिहार सरकार Solar Plant लगाने के लिए दे रही सब्सिडी, आज 2 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख

बिहार सरकार Solar Plant लगाने के लिए दे रही सब्सिडी, आज 2 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख

पीएम कुसुम योजना के तहत बिहार सरकार किसानों को अपनी जमीन पर Solar Plant लगवाना के लिए आर्थिक सहायता दे रही है. इसके तहत केंद्र सरकार से ₹1.05 करोड़ और बिहार सरकार से ₹45 लाख रुपय की वित्तीय सहायता दी जाएगी. सोलर पावर प्लांट लगाने के इच्छुक किसान आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 2 अप्रैल यानी आज ही है.

सोलर पावर प्लांट से अपने कृषि आधारित काम को आसान और सस्ता बनाने के लिए इच्छुक किसान आवेदन कर सकते हैं. बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 962 विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 3188 कृषि/ मिश्रित फीडरों का सोलराइजेशन किया जा रहा है ताकि यहां के किसानों को पीएम कुसुम योजना का फायदा मिल सके. किसान अपनी जमीन पर खुद सोलर प्लांट लगा सकते हैं या फिर लीज / रेंट पर दे सकते हैं. 1 मेगावाट सोलर प्लांट लगाने के लिए लगभग 4 एकड़ जमीन की जरूर होती है.

ये भी पढ़ें - रेशम उद्योग के विकास के लिए 4,679.85 करोड़ रुपये खर्च, लाभार्थियों में 55-60 प्रतिशत महिलाएं शामिल: सरकार

योजना से जुड़ी जरुरी बातें
इस योजना के तहत किसान को भारत सरकार से प्रति मेगावाट 1.05 करोड़ रुपये और बिहार सरकार से प्रति मेगावाट 45 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी. सोलर प्लांट निर्माण- सफल निवेदक को 12 महीने के भीतर सोलर प्लांट लगाकर विद्युत उपकेंद्र से जोड़ना होगा. बिजली खरीद समझौता- वितरण कंपनी 25 वर्षों के लिए बिजली खरीदेगी.

आवेदन प्रोसेस
इस योजना के लिए किसान, किसान समूह/ सहकारिता, पंचायत, किसान उत्पादक संगठन, जल उपभोगकर्ता संघ, स्वयं सहायता संघ बिना किसी तकनीकी या वित्तीय मानदंड के भाग ले सकते हैं. योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए https://eproc2.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन के लिए 3 डिजिटल सिग्नेचर, पैन कार्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना जरूरी है. किसान को निविदा शुल्क के रूप में 590 रुपये टेंडर प्रोसेसिंग शुल्क, 11,800 रुपये टेंडर शुल्क और 1 लाख रुपये प्रति मेगावाट अग्रिम धनराशि बैंक गारंटी अथवा डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करना होगा.
अधिक जानकारी के लिएकंपनी के कार्यपालक अभियंता/सहायक कार्यपालक अभियंता 7635094261/7320924004 पर संपर्क करें.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार सरकार Solar Plant लगाने के लिए दे रही सब्सिडी, आज 2 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews PotliPM KUSUM YOJANASolar Plantखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs