News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार में लखपति दीदी 3 लाख से ज्यादा बन चुकी है और 20 लाख इसी वर्ष बनाने का लक्ष्य- शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

बिहार में लखपति दीदी 3 लाख से ज्यादा बन चुकी है और 20 लाख इसी वर्ष बनाने का लक्ष्य- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पटना (बिहार) के एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर 24 अप्रैल को पंचायत राज दि

NP

Pooja Rai·Correspondent·12 Apr 2025· 3 min read

बिहार में लखपति दीदी 3 लाख से ज्यादा बन चुकी है और 20 लाख इसी वर्ष बनाने का लक्ष्य- शिवराज सिंह चौहान

बिहार में लखपति दीदी 3 लाख से ज्यादा बन चुकी है और 20 लाख इसी वर्ष बनाने का लक्ष्य- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पटना (बिहार) के एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस के अवसर पर मधुबनी में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बिहार में ग्रामीण विकास की केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की।

शिवराज सिंह ने बताया कि पिछले साल 7 लाख 90 हजार मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिहार के पात्र भाइयों-बहनों को दिए गए थे, आवास प्लस की जो 2 सूची बनी थी, उसमें से लगभग 5 लाख 20 हजार मकान अभी बचे थे, अब 5 लाख 20 हजार मकान और बिहार के कच्चे मकानों में रहने वाले भाई-बहनों को पक्के मकान बनाने के लिए दिए जाएंगे तो कुल मिलाकर 7-8 महीने में 14 लाख मकान बिहार के हमारे भाई-बहनों को मिल रहे हैं और प्रधानमंत्री जी के हाथों जो नए स्वीकृत मकान हैं 5 लाख 20 हजार, उनके स्वीकृति पत्र और जो पहले से स्वीकृत मकान हैं, मकान बनाने के लिए जो अलग-अलग किस्तों में राशि दी जाती है, वो किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से हमारे भाई-बहनों के खाते में डाली जाएगी।

ये भी पढ़ें - कपास के उत्पादन में भारी गिरावट का अनुमान, आयात भी हुआ दोगुना

चौहान ने बताया कि आज जो मकान स्वीकृत हुए हैं, उनकी लागत 8 हजार करोड़ रुपए है। ये राशि गरीब भाई-बहनों को मकान बनाने के लिए मिलेगी और भी अनेकों योजनाएं हैं, जिनमें जो अपना मकान बना चुके हैं हमारे भाई-बहन, उनका गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी होगा और बाकी कार्यक्रम भी पंचायत राज्य सम्मेलन के साथ-साथ बनाने की रचना अभी हो रही है।

इसी वर्ष 20 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की हर योजना का यहाँ बहुत बेहतर और आदर्श क्रियान्वयन हो रहा है। मैं बिहार सरकार को इन योजनाओं के आदर्श क्रियान्वयन के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। लखपति दीदी भी 3 लाख से ज्यादा यहाँ बन चुकी है और 20 लाख इसी वर्ष बनाने का लक्ष्य है, तो तेजी से हर कार्यक्रम को क्रियान्वित करने का आदर्श काम बिहार की सरकार कर रही है।
बैठक में, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और बिहार के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें उपमुख्यमंत्रीगण और बिहार सरकार के मंत्री भी शामिल थे। शिवराज सिंह ने इनके साथ तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। पूरे बिहार में जबरदस्त उत्साह है और मधुबनी में लाखों लोग आएंगे। बहुत ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में लखपति दीदी 3 लाख से ज्यादा बन चुकी है और 20 लाख इसी वर्ष बनाने का लक्ष्य- शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
biharlakhpati didiNews PotliShivraj Singh Chouhan
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs