News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार में मशरूम उत्पादन बढ़ाने की पहल, किसानों को मिलेगी 90 फीसदी तक सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

बिहार में मशरूम उत्पादन बढ़ाने की पहल, किसानों को मिलेगी 90 फीसदी तक सब्सिडी

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मशरूम अवयव योजना के तहत किसानों को मशरूम उत्पादन और अवसंरचना निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Aug 2025· 3 min read

बिहार में मशरूम उत्पादन बढ़ाने की पहल, किसानों को मिलेगी 90 फीसदी तक सब्सिडी

बिहार में मशरूम उत्पादन बढ़ाने की पहल, किसानों को मिलेगी 90 फीसदी तक सब्सिडी

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मशरूम अवयव योजना के तहत किसानों को मशरूम उत्पादन और अवसंरचना निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे. साथ ही, बाजार की मांग के अनुरूप मशरूम उत्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.

बिहार सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग के परिवारों की आय में वृद्धि के लिए कई प्रयास कर रही है. मशरूम अवयव योजना भी इसी क्रम में शुरू की गई है. इससे राज्य मशरूम उत्पादन में आगे बढ़ेगा और ग्रामीणों की आय भी बढ़ेगी. आपको बता दें कि वर्ष 2025-26 के लिए बिहार सरकार ने मशरूम अवयव योजना के लिए 1396.75 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है.

कृषि मंत्री ने क्या कहा?
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मशरूम अवयव योजना के तहत 1396.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं. वहीं पैडी/ऑयस्टर मशरूम किट की प्रति किट लागत 75 रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर 90 प्रतिशत अनुदान, यानी 67.50 रुपये, दिया जाएगा. इसी तरह, बटन मशरूम किट की प्रति किट लागत 90 रुपये है, जिस पर 90 प्रतिशत अनुदान, यानी 81 रुपये, दिया जाएगा. वहीं, बाल्टी में मशरूम उत्पादन के लिए प्रति यूनिट लागत 300 रुपये है, जिस पर 270 रुपये का अनुदान निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि पैडी/ऑयस्टर और बटन मशरूम के लिए प्रति किसान को न्यूनतम 25 और अधिकतम 100 किट दिया जाएगा, जबकि बाल्टी मशरूम के लिए न्यूनतम 2 और अधिकतम 10 किट की सीमा निर्धारित की गई है.

मशरूम हट पर भी अनुदान
मशरूम हट निर्माण के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है. इसके तहत प्रति यूनिट लागत लगभग 1.795 लाख रुपये होगी, जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान, यानी 89,750 रुपये, दिया जाएगा. प्रत्येक किसान को अधिकतम एक हट का लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें - किसान नेताओं ने व्यापार समझौते में विदेशी दबाव के बावजूद मजबूत फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की

सभी 38 जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे
कृषि मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत सभी 38 जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें किसानों को मशरूम उत्पादन की तकनीक सिखाई जाएगी. साथ ही, इस योजना के लिए 1500 वर्ग फीट क्षेत्रफल पर आधारित तकनीकी मॉडल को स्वीकृति दी गई है. इसके अंतर्गत झोपड़ी निर्माण, भूसे की उपलब्धता, स्पॉन, पॉलीथिन बैग, उपकरण और मिट्टी आदि की व्यवस्था भी की जाएगी. सिन्हा ने कहा कि ‘मशरूम अवयव योजना’ किसानों की आय वृद्धि, नवाचार, स्थानीय स्व-सहायता और पोषण सुरक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार की एक प्रभावी पहल है.

ये देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में मशरूम उत्पादन बढ़ाने की पहल, किसानों को मिलेगी 90 फीसदी तक सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisanimushroom farmingNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs