News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार में पपीता की खेती का विस्तार, केंद्र और राज्य से मिलेगा 60% तक अनुदान
एग्री बुलेटिन

बिहार में पपीता की खेती का विस्तार, केंद्र और राज्य से मिलेगा 60% तक अनुदान

बिहार में पपीता विकास योजना 2025-27 तक चलेगी। राज्य के 22 जिलों के किसानों को प्रति हेक्टेयर 75,000 की लागत पर 60% यानी 45,000 रुपये तक अनुदान मिलेगा। राशि दो किस्तों में दी जाएगी। योजना का लाभ 0.25 स

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Sep 2025· 2 min read

बिहार में पपीता की खेती का विस्तार, केंद्र और राज्य से मिलेगा 60% तक अनुदान

बिहार में पपीता की खेती का विस्तार, केंद्र और राज्य से मिलेगा 60% तक अनुदान

बिहार में पपीता विकास योजना 2025-27 तक चलेगी। राज्य के 22 जिलों के किसानों को प्रति हेक्टेयर 75,000 की लागत पर 60% यानी 45,000 रुपये तक अनुदान मिलेगा। राशि दो किस्तों में दी जाएगी। योजना का लाभ 0.25 से 5 एकड़ तक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा।

बिहार में बागवानी के क्षेत्र में किसानों को नकदी कमाई के बेहतर विकल्प देने के लिए पपीता विकास योजना को मंजूरी दे दी गई है। यह योजना एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के तहत 2025-27 तक दो साल की अवधि के लिए लागू की जाएगी। योजना पर कुल 1 करोड़ 50 लाख 75 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें राज्य के 22 जिलों के किसानों को लगभग 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।

केंद्र और राज्य दोनों का योगदान
बिहार के उपमुख्यमंत्री और सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह योजना केंद्र प्रायोजित है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार का 40-40 प्रतिशत योगदान रहेगा, जबकि राज्य की ओर से 20 प्रतिशत टॉप-अप भी मिलेगा। इसका मतलब किसानों को कुल 60 प्रतिशत यानी 45 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान मिलेगा। योजना के तहत प्रति हेक्टेयर पपीता के पौधों की दूरी 2.2 मीटर तय की गई है और लगभग 2,500 पौधे प्रति हेक्टेयर लगाने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें - कृषि मंत्रालय ने दी 4 नई आलू किस्मों को मंजूरी, जानिए नाम और खूबियां

दो चरणों में मिलेगी राशि
अनुदान की राशि किसानों को दो चरणों में दी जाएगी। पहली किस्त में 27 हजार रुपये और दूसरी किस्त में 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर प्रदान किए जाएंगे। न्यूनतम लाभार्थी क्षेत्र 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर) और अधिकतम 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) तय किया गया है।

किस जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ
पपीता क्षेत्र विस्तार योजना का लाभ भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद, लखीसराय, मधेपुरा, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, गया, कटिहार, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पश्चिम चंपारण, पटना, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, मधुबनी और वैशाली जिलों के किसानों को मिलेगा। इस योजना से बिहार के किसानों को नई आय का स्रोत मिलेगा और राज्य में पपीता की खेती तेजी से बढ़ाने में मदद होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में पपीता की खेती का विस्तार, केंद्र और राज्य से मिलेगा 60% तक अनुदान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potlipapayasubsidyखेती किसानीपपीता विकास योजना
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs