News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार में खाद्यान्न उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक होने का अनुमान, कृषि मंत्री सिन्हा ने बताई इसकी वजह
एग्री बुलेटिन

बिहार में खाद्यान्न उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक होने का अनुमान, कृषि मंत्री सिन्हा ने बताई इसकी वजह

बिहार सरकार कृषि विभाग वर्ष 2024-25 के लिए तृतीय अग्रिम पूर्वानुमान जारी किया. राज्य में खाद्यान्न उत्पादन 226.807 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक ह

Pooja Rai

Pooja Rai·18 Jun 2025· 2 min read

बिहार में खाद्यान्न उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक होने का अनुमान, कृषि मंत्री सिन्हा ने बताई इसकी वजह

बिहार में खाद्यान्न उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक होने का अनुमान, कृषि मंत्री सिन्हा ने बताई इसकी वजह

बिहार सरकार कृषि विभाग वर्ष 2024-25 के लिए तृतीय अग्रिम पूर्वानुमान जारी किया. राज्य में खाद्यान्न उत्पादन 226.807 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक है. कृषि विभाग ने चावल, गेहूं और मक्का में रिकॉर्ड उत्पादन की भी उम्मीद जताई है.

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में चावल, गेहूं और मक्का के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि की संभावना जतायी है. कृषि मंत्री ने बताया कि तृतीय अग्रिम पूर्वानुमान के आधार पर, बिहार में चावल का उत्पादन 94.05 लाख मीट्रिक टन, गेहूं का 74.34 लाख मीट्रिक टन और मक्का का 54.17 लाख मीट्रिक टन होने की संभावना है. ये आंकड़े राज्य के योजना एवं विकास विभाग द्वारा फील्ड निरीक्षण, किसानों से प्राप्त जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तैयार किए गए हैं. इसके अतिरिक्त, दलहन का उत्पादन 4.00 लाख टन और तिलहन का 1.21 लाख टन अनुमानित है. यह वृद्धि ना केवल खाद्य सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि किसानों की आय में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी.

कृषि प्रबंधन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
सिन्हा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्रिम अनुमानों के आधार पर कृषि प्रबंधन, फसल विविधीकरण, विपणन व्यवस्था और भंडारण योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए. उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील की ताकि उत्पादन और लाभ में और वृद्धि हो.

ये भी पढ़ें - हफ्ते में 3 दिन खेतों में जाएंगे KVK वैज्ञानिक, खुद से शोध कर रहे किसानों को दिया जाएगा बढ़ावा.. पढ़िए प्रेस कांफ्रेंस में और क्या बोले चौहान

रिकॉर्ड उत्पादन की ये है वजह
कृषि मंत्री ने बताया कि बिहार सरकार ने किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उत्पादन क्षमता को बढ़ाया है. मौसम आधारित कृषि सलाह, मृदा परीक्षण, उन्नत सिंचाई सुविधाएं और फसल बीमा योजनाओं ने खरीफ और रबी फसलों की उत्पादकता में उल्लेखनीय योगदान दिया है. अनुकूल मॉनसून और आधुनिक तकनीकों का उपयोग, जैसे ड्रोन आधारित निगरानी और स्मार्ट खेती ने इस रिकॉर्ड उत्पादन की संभावना को बल दिया है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में खाद्यान्न उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 14.73 लाख टन अधिक होने का अनुमान, कृषि मंत्री सिन्हा ने बताई इसकी वजह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs