News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार में आंवला, अमरूद, एप्पल बेर और नींबू की खेती के लिए मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी, जानें कैसे होती है एप्पल बेर की खेती
एग्री बुलेटिन

बिहार में आंवला, अमरूद, एप्पल बेर और नींबू की खेती के लिए मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी, जानें कैसे होती है एप्पल बेर की खेती

बिहार सरकार 'फसल विविधीकरण योजना' के तहत राज्य में आंवला, अमरूद, एपल बेर और नींबू की खेती को बढ़ावा दे रही है. योजना के तहत राज्य सरकार ने 105 हेक्टर में इन फलों की खेती का लक्ष्य रखा है. इसकी खेती के

Pooja Rai

Pooja Rai·21 Jul 2025· 3 min read

बिहार में आंवला, अमरूद, एप्पल बेर और नींबू की खेती के लिए मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी, जानें कैसे होती है एप्पल बेर की खेती

बिहार में आंवला, अमरूद, एप्पल बेर और नींबू की खेती के लिए मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी, जानें कैसे होती है एप्पल बेर की खेती

बिहार सरकार 'फसल विविधीकरण योजना' के तहत राज्य में आंवला, अमरूद, एपल बेर और नींबू की खेती को बढ़ावा दे रही है. योजना के तहत राज्य सरकार ने 105 हेक्टर में इन फलों की खेती का लक्ष्य रखा है. इसकी खेती के लिए किसानों को 50% की सब्सिडी भी दी जा रही है.

किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पारंपरिक खेती के साथ बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही हैं. इसी क्रम में 'फसल विविधीकरण योजना' के तहत बिहार सरकार राज्य में आंवला, अमरूद, एपल बेर और नींबू की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. बिहार सरकार उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग का मानना है कि किसान आंवला, अमरूद, एपल बेर और नींबू जैसी फलों की खेती से कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. साथ ही जलवायु परिवर्तन के दौर में यह टिकाऊ खेती का एक मजबूत विकल्प बन सकता है.

1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित
राज्य सरकार ने आंवला की खेती 20 हेक्टेयर में, एपल बेर 25 हेक्टेयर, नींबू 30 हेक्टेयर और आंवला 30 हेक्टेयर में करने का लक्ष्य रखा है. इन फलों की खेती लिए यूनिट कॉस्ट 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है. इस पर 50 फीसदी अनुदान यानी 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - भरता में हर साल बर्बाद हो जाती हैं 1.5 लाख करोड़ रुपये की फल और सब्जियां: रिपोर्ट

पहली किस्त में अनुदान राशि का 60 फीसदी मिलेगा
उद्यान निदेशालय के मुताबिक एक हेक्टेयर में किसान आंवला के 400 पौधे लगा सकते हैं. इसी तरह एपल बेर के पौधे एक हेक्टेयर में 278, नींबू के पौधे प्रति हेक्टेयर 555 और अमरूद के 278 पौधे प्रति हेक्टेयर लगा सकते हैं. आपको बता दें कि अनुदान की राशि दो किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाएगी. पहली किस्त पौधा लगाने के बाद अनुदान राशि का 60 फीसदी और दूसरी किस्त दूसरे साल में दी जाएगी.

आवेदन कैसे करें?
फसल विविधीकरण योजना के तहत इन फसलों की अगर आप खेती करना चाहते हैं तो आपको उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. योजना का फायदा पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर दिया जाएगा. एक किसान कम से कम 0.1 हेक्टेयर से लेकर 4 हेक्टेयर तक के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे ज्यादा रकबा पर एक किसान को अनुदान का फायदा नहीं मिलेगा. ऑनलाइन आवेदन में किसान को 2 वर्ष के अंदर कटाए गए जमीन की रसीद देनी होगी. आवेदन के वेरिफिकेशन के बाद वर्क ऑर्डर दिया जाएगा. स्थान पर अधिकारियों के वेरिफिकेशन के बाद ही किसानों को योजना की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी.

इस वीडियो में जानिए कैसे होती है ऐपल बेर की खेती

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में आंवला, अमरूद, एप्पल बेर और नींबू की खेती के लिए मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी, जानें कैसे होती है एप्पल बेर की खेती

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAMLAAPPLE BERbihar agriculture newskheti kisaniLEMONNews Potliखेती किसानीफसल विविधीकरण योजना
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs