News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार के 10,000 गांवों में होगा Digital crop survey, लेकिन इससे क‍िसानों का क्‍या फायदा होगा?
एग्री बुलेटिन

बिहार के 10,000 गांवों में होगा Digital crop survey, लेकिन इससे क‍िसानों का क्‍या फायदा होगा?

बिहार सरकार राज्य के 28 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital crop survey) कराने की तैयारी में है। राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इस सर्वे के माध्यम से किसानों और उनके फसलों की सही जानकारी

Pooja Rai

Pooja Rai·31 Jul 2024· 3 min read

बिहार के 10,000 गांवों में होगा Digital crop survey, लेकिन इससे क‍िसानों का क्‍या फायदा होगा?

बिहार के 10,000 गांवों में होगा Digital crop survey, लेकिन इससे क‍िसानों का क्‍या फायदा होगा?

बिहार सरकार राज्य के 28 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital crop survey) कराने की तैयारी में है। राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इस सर्वे के माध्यम से किसानों और उनके फसलों की सही जानकारी मिलेगी जिससे हमें कोई योजना बनाने और योजना का लाभ किसानों को देने में आसानी होगी। और इस सर्वे के ज़रिये किसानों के खेत और उसमें लगने वाली फसल सब कुछ का डेटा ऑनलाइन किया जाएगा।

किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके और राज्य के किस एरिया में कौन सी फसल की खेती हो रही है, इन सब की जानकारी एक जगह ऑनलाइन प्लेटफार्म पर क्रॉप सर्वे के ज़रिये दर्ज की जाएगी। इसको लेकर भारत सरकार डिजिटल क्रॉप सर्वे करा रही है। इसी योजना के तहत मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना के कृषि भवन में एग्रीस्टेक (डिजिटल क्रॉप सर्वे) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है जिस पर किसानों को खेती से जुड़े सभी डिटेल आसानी से मिल सकेंगे। इसमें खेत और खेत में उगाई जा रही फसल, खेत का रकबा इन सभी तरह के डिटेल रहेंगे। इससे किसानों को किसी भी योजना का लाभ देना केंद्र और राज्य सरकार के लिए आसान होगा। जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, केसीसी की स्वीकृति, फसलों की खरीद, फसल क्षति का मुआवजा का भुगतान इन सभी कार्यों में एग्रीस्टेक के माध्यम से समय पर निर्णय लिया जा सकेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक़ बिहार में पिछले रबी सीजन से ही डिजिटल क्रॉप सर्वें का काम 20 जिलों में कराया जा रहा है। केंद्र सरकार ये सर्वे तेज़ी से करवाना चाहती है और ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में 400 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे कराएगी। इसका उद्देश्य किसान और किसानों की भूमि से संबंधित डिटेल प्राप्त कर खेती में सुधार करना है।

ये भी पढ़ें -केरल में ख़राब मौसम की वजह से लैंडस्लाइड होने से गई सैकड़ों लोगों की जान, जाने और कहां है बारिश का अलर्ट

28 जिलों के 10000 गांवों में होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

रिपोर्ट के मुताबिक़ कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि पिछले रबी सीजन में 20 जिलों के 2069 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया गया था। वहीं इस खरीफ सीजन में राज्य के 28 जिलों के 10,000 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से किसानों के खेत में वास्तविक रूप से उगाए जा रहे फसल का डिटेल और एरिया का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। इससे फसल की खेती और उत्पादन का सटीक आंकड़ा मिलेगा।वहीं प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के दूसरे दिन 28 जिलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पटना के कृषि भवन में आयोजित दो दिवसीय एग्रीस्टेक (Digital crop survey) प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के दौरान कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारी और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे। वहीं भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डिजिटल क्रॉप सर्वें के परामर्शी महेश बोकाड़े और तकनीकी विशेषज्ञ कृति कुमारी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एग्रीस्टेक (डिजिटल क्रॉप सर्वे) की विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने तकनीकी सत्र के दौरान एग्रीस्टेक ऐप और वेबपोर्टल के बारे में सभी जानकारी दी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार के 10,000 गांवों में होगा Digital crop survey, लेकिन इससे क‍िसानों का क्‍या फायदा होगा?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agritechbiharDigital crop surveyNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs