News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी राहत, गुड़ उत्पादन इकाई लगाने पर 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान
एग्री बुलेटिन

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी राहत, गुड़ उत्पादन इकाई लगाने पर 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान

बिहार सरकार गन्ना किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए गुड़ उत्पादन इकाइयों पर अनुदान दे रही है। इच्छुक किसान 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक, यानी लागत का 50%

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Dec 2025· 2 min read

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी राहत, गुड़ उत्पादन इकाई लगाने पर 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी राहत, गुड़ उत्पादन इकाई लगाने पर 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान

बिहार सरकार गन्ना किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए गुड़ उत्पादन इकाइयों पर अनुदान दे रही है। इच्छुक किसान 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक, यानी लागत का 50% तक अनुदान मिलेगा, जिससे किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

बिहार सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने की दिशा में कदम उठा रही है। इससे गन्ना किसानों में खुशी है। सरकार चीनी मिलों के साथ-साथ गुड़ उत्पादन को भी बढ़ावा देना चाहती है, ताकि किसानों की आमदनी बढ़े और गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।इसी के तहत गन्ना उद्योग विभाग ने गुड़ उत्पादन इकाई लगाने वाले किसानों और निवेशकों को अनुदान देने की योजना शुरू की है।

1 करोड़ रुपये तक का अनुदान
इस योजना में सरकार 6 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान देगी। गुड़ उत्पादन इकाई लगाने की कुल लागत का 50 प्रतिशत तक खर्च सरकार उठाएगी। अलग-अलग क्षमता की इकाइयों के लिए अलग-अलग राशि तय की गई है।
5 से 20 टन प्रतिदिन गन्ना पेराई वाली इकाइयों को 6 लाख रुपये तक,
21 से 40 टन क्षमता वाली इकाइयों को 15 लाख रुपये तक,
41 से 60 टन क्षमता वाली इकाइयों को 45 लाख रुपये तक,
और 60 टन से अधिक क्षमता वाली इकाइयों को 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान मिलेगा।

ये भी पढ़ें - ठंड और पाले से केले की फसल को कैसे बचाएं? जानिए 4 आसान उपाय

25 दिसंबर तक करें आवेदन
राज्य सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिनकी अंतिम तारीख 25 दिसंबर तय की गई है। जो किसान अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक किसान और निवेशक ccs.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से गन्ना किसानों को बेहतर दाम मिलने, रोजगार बढ़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी राहत, गुड़ उत्पादन इकाई लगाने पर 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsjaggery production unitsNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs