News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार के किसानों से टमाटर और मटर की होगी सीधी खरीदी
एग्री बुलेटिन

बिहार के किसानों से टमाटर और मटर की होगी सीधी खरीदी

बिहार सरकार ने किसानों को उनके फसल का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए विशेष पहल की है। किसानों से उत्पादित मटर और टमाटर को मदर डेयरी द्वारा सीधे खरीदा जा रहा है। ये पहल किसानों को उनकी उपज का उचित मूल

NP

Thamir·Correspondent·07 Feb 2025· 2 min read

बिहार के किसानों से टमाटर और मटर की होगी सीधी खरीदी

बिहार के किसानों से टमाटर और मटर की होगी सीधी खरीदी

बिहार सरकार ने किसानों को उनके फसल का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए विशेष पहल की है। किसानों से उत्पादित मटर और टमाटर को मदर डेयरी द्वारा सीधे खरीदा जा रहा है। ये पहल किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बाजार तक सीधा पहुंचाने के लिए की गई है।

ये भी पढ़ें - बिहार कृषि विभाग ने किसानों को लीची में लगने वाले रोगों से बचाने के लिए दिया सुझाव

बिहार के सूरजगढ़ा प्रखंड के नंदपुर, पहाड़पुर, संभो, पिजुलिया, खाबा, कुरहा और पिपरिया प्रखंड के ओलीपुर, मोरबरिया, हसनपुर, रेहुआ, रामचंदरपुर के किसानों से उत्पादित मटर को मदर डेयरी द्वारा सीधे खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही, यह मटर प्रोसेसिंग के लिए रांची स्थित फूड प्रोसेसिंग यूनिट में भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - प्याज स्टोरेज खोलने के लिए बिहार सरकार दे रही 75% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

किसानों की उपज बिना बिचौलियों के खरीदी जाने से उन्हें बाजार की अस्थिरता का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे किसानों को कृषि गुणवत्ता के हिसाब से बेहतर कीमत मिलेगी। इसके परिणामस्वरूप किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इन गांवों को होगा लाभ

• टमाटर की खेती करने वाले गांव: बड़हिया प्रखंड के दरियापुर, लक्ष्मीपुर, सहजादपुर, जुआस, बहादुरपुर तथा पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर, रहाटपुर, खुटहा, ओलीपुर और मोहनपुर।
• मटर की खेती वाले गांव: सूरजगढ़ा प्रखंड के नंदपुर, पहाड़पुर, संभो, पिजुलिया, खाबा, कुरहा और पिपरिया प्रखंड के मोरबरिया, हसनपुर, रेहुआ, रामचंद्रपुर।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार के किसानों से टमाटर और मटर की होगी सीधी खरीदी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
biharbihar agriculture newskheti kisaniNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs