News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार की आठ चीनी मिलों के 40 किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
एग्री बुलेटिन

बिहार की आठ चीनी मिलों के 40 किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद में आज, 16 जनवरी 2025 को बिहार के जनपद गोपालगंज, नरकटियागंज, सिंधवलिया, मझवलिया, हरीनगर, बगहा, सुगौली एवं लौरिया की आठ चीनी मिलों के 40 किसानों के दल ने ’’गन्ना एवं चीनी उत

NP

Pooja Rai·Correspondent·16 Jan 2025· 3 min read

बिहार की आठ चीनी मिलों के 40 किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

बिहार की आठ चीनी मिलों के 40 किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद में आज, 16 जनवरी 2025 को बिहार के जनपद गोपालगंज, नरकटियागंज, सिंधवलिया, मझवलिया, हरीनगर, बगहा, सुगौली एवं लौरिया की आठ चीनी मिलों के 40 किसानों के दल ने ’’गन्ना एवं चीनी उत्पादन में सार्थक वृद्धि’’ विषयक पर होने वाले पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

गन्ना एवं चीनी उत्पादन में सार्थक वृद्धि विषयक पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर के प्रभारी अधिकारी डा. अजय कुमार तिवारी ने किया और सभी किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपके लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में व्याख्यान के साथ-साथ प्रायोगिक जानकारी भी दी जाएगी। शोध प्रक्षेत्र पर विभिन्न किस्मों को दिखाने के साथ-साथ उनकी बुवाई की विधि एवं कृषि यंत्रों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।शोध प्रक्षेत्र पर विभिन्न किस्मों को दिखाने के साथ-साथ उनकी बुवाई की विधि एवं कृषि यन्त्रों के बारे में भी जानकारी दी जायेगी।

सेवरही संस्थान के संयुक्त निदेशक डा. सुभाष सिंह आनलाइन जुड़कर कृषकों से रूबरू होते हुए उन्होंने अपने सम्बोधन में किसानों को कम शब्दों में ही गन्ना खेती के सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आवाह्न किया कि आप सभी पाँच दिवसीय प्रशिक्षण में जो भी ज्ञान प्राप्त करें, उसे अपने खेत में स्वयं अपनायें एवं अपने आसपास के अन्य कृषकों को भी प्राप्त ज्ञान से लाभान्वित करें। डा. अनिल सिंह ने कहा कि सभी कृषकों को अपनी उपज के साथ-साथ बोई गयी फसल की लागत पर भी ध्यान देना चाहिए तब ही आप अपनी बोई गई फसल से लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने किसानों को गन्ना उत्पादन में सुधार लाने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में इन नई तकनीकों को लागू करने की प्रेरणा दी।

उद्घाटन सत्र में प्रसार अधिकारी डा. संजीव पाठक ने सभी किसानों का स्वागत करते हुये, गन्ना शोध परिषद का संक्षिप्त इतिहास बताया। यहाँ के वैज्ञानिकों द्वारा गन्ना खेती के सभी पहलूओं पर विस्तृत चर्चा कर सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी जायेगी। गन्ना किसानों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, जिससे राज्य में गन्ना उत्पादन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। टीम का नेतृत्व उप निदेशक ईख विकास, मोतिहारी (बिहार) के श्री विनय सिंह कर रहे हैं।

तकनीकी सत्र में गन्ने की नवीन किस्मों के बारे में डा. मनीष मोहन ने, गन्ना उत्पादन की शस्य तकनीकी के बारे में डा. एस.पी. यादव नेे तथा गन्ने में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान एवं नियन्त्रण के बारे में श्रीमती नीलम कुरील ने जानकारी दी।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार की आठ चीनी मिलों के 40 किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
bihar newskheti kisaniNews Potlisugarcane cultivationuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs