News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ‘बिस्मिल’ गन्ना किस्म को मिली पांच राज्यों में खेती की मंजूरी
एग्री बुलेटिन

‘बिस्मिल’ गन्ना किस्म को मिली पांच राज्यों में खेती की मंजूरी

शाहजहाँपुर स्थित उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद ने ‘बिस्मिल’ नाम की नई उच्च उपज वाली गन्ना किस्म (को.शा. 17231) विकसित की है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब यह किस्म उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, प

NP

Pooja Rai·Correspondent·08 Jan 2026· 2 min read

‘बिस्मिल’ गन्ना किस्म को मिली पांच राज्यों में खेती की मंजूरी

‘बिस्मिल’ गन्ना किस्म को मिली पांच राज्यों में खेती की मंजूरी

शाहजहाँपुर स्थित उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद ने ‘बिस्मिल’ नाम की नई उच्च उपज वाली गन्ना किस्म (को.शा. 17231) विकसित की है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब यह किस्म उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान में भी बोई जा सकेगी। यह वैरायटी रेड रॉट बीमारी के प्रति प्रतिरोधी है। इससे ज़्यादा पैदावार और बेहतर शुगर कंटेंट मिलता है, जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद (UPCSR), शाहजहाँपुर ने किसानों के लिए एक नई और बेहतर गन्ने की किस्म को.शा. 17231 विकसित की है, जिसे ‘बिस्मिल’ नाम दिया गया है। अब इस किस्म को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। पहले यह गन्ना केवल उत्तर प्रदेश में ही बोया जा सकता था, लेकिन अब हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान के किसान भी इसकी खेती कर सकेंगे।

25 फसलों की 184 नई किस्मों को मंजूरी
यह किस्म महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के सम्मान में उनके नाम पर रखी गई है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय समन्वित शोध समिति ने हाल ही में देश की 25 फसलों की 184 नई किस्मों को मंजूरी दी है, जिनमें गन्ने की यह किस्म भी शामिल है।

ये भी पढ़ें - बजट सत्र 2026 में Seeds Bill 2025 लाने की तैयारी, किसानों को अपना बीज बचाने और बांटने की छूट

पहले सिर्फ यूपी के लिए स्वीकृत थी
परिषद के निदेशक वी.के. शुक्ला ने बताया कि यह किस्म पहले केवल उत्तर प्रदेश के लिए स्वीकृत थी, लेकिन केंद्रीय किस्म विमोचन समिति की अनुमति के बाद अब चार अन्य राज्यों में भी इसकी खेती का रास्ता साफ हो गया है। इस किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय समन्वित गन्ना अनुसंधान परियोजना के तहत विकसित किया गया है। इसका आधिकारिक नाम CoSHA 17231 (कोयंबटूर–शाहजहांपुर) रखा गया है।

लाल सड़न रोग के प्रति रोगरोधी है क़िस्म
इस किस्म के ब्रीडर डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार, यह गन्ना लाल सड़न रोग के प्रति रोगरोधी है। इसकी औसत पैदावार करीब 86 टन प्रति हेक्टेयर है और इसमें लगभग 14 प्रतिशत चीनी परता पाई गई है।

ये देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— ‘बिस्मिल’ गन्ना किस्म को मिली पांच राज्यों में खेती की मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsCoSHA 17231icarkheti kisaniNews Potlishahjahanpursugarcanesugarcane new varietyUPCSRuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs