News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बजट सत्र 2026 में Seeds Bill 2025 लाने की तैयारी, किसानों को अपना बीज बचाने और बांटने की छूट
एग्री बुलेटिन

बजट सत्र 2026 में Seeds Bill 2025 लाने की तैयारी, किसानों को अपना बीज बचाने और बांटने की छूट

सरकार फरवरी में बजट सत्र के पहले चरण में Seeds Bill 2025 संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है। यह बिल 1966 के पुराने कानून की जगह लेगा और बीजों की गुणवत्ता, पंजीकरण और निगरानी को मजबूत करेगा, जबकि कि

NP

Pooja Rai·Correspondent·08 Jan 2026· 2 min read

बजट सत्र 2026 में Seeds Bill 2025 लाने की तैयारी, किसानों को अपना बीज बचाने और बांटने की छूट

बजट सत्र 2026 में Seeds Bill 2025 लाने की तैयारी, किसानों को अपना बीज बचाने और बांटने की छूट

सरकार फरवरी में बजट सत्र के पहले चरण में Seeds Bill 2025 संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है। यह बिल 1966 के पुराने कानून की जगह लेगा और बीजों की गुणवत्ता, पंजीकरण और निगरानी को मजबूत करेगा, जबकि किसानों को अपना बीज बचाने और बांटने की छूट बनी रहेगी।

सरकार 2026 के बजट सत्र के पहले चरण (फरवरी) में Seeds Bill 2025 को संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है। कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि इस बिल पर अब तक करीब 9,000 सुझाव मिल चुके हैं। इन सभी पर विचार कर कैबिनेट नोट तैयार किया जाएगा और फिर बिल संसद में लाया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
Seeds Bill 2025, 1966 के पुराने Seeds Act की जगह लेगा। इस नए कानून में बीजों की गुणवत्ता और निगरानी को मजबूत करने के लिए कई अहम प्रावधान हैं। इसके तहत बीज की किस्मों, बीज विक्रेताओं और उत्पादकों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बीज पैकेट पर QR कोड जैसे आधुनिक सिस्टम से गुणवत्ता और ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Auri Grow India ने लॉन्च किया CarbonKrishi, जानें ये है क्या?

किसानों को छूट
बिल में केंद्रीय और राज्य स्तर पर सीड कमेटियों के गठन का भी प्रावधान है, जो पूरे सिस्टम की निगरानी करेंगी। हालांकि किसानों को राहत देते हुए इसमें यह साफ किया गया है कि किसान अपने खेत का बीज बिना पंजीकरण के बचा और आपस में आदान-प्रदान कर सकते हैं।

जेल तक का प्रावधान
कृषि सचिव ने बताया कि अगर नियमों का उल्लंघन होता है तो 1 लाख से 30 लाख रुपये तक का जुर्माना और गंभीर मामलों में 3 साल तक की जेल का प्रावधान है। अगर कोई कंपनी कानून तोड़ती है, तो उस समय कंपनी का जिम्मेदार व्यक्ति कार्रवाई के दायरे में आएगा।इसके अलावा सरकार Pesticides Management Bill 2020 को संसद के अवकाश के बाद पेश करने की योजना बना रही है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बजट सत्र 2026 में Seeds Bill 2025 लाने की तैयारी, किसानों को अपना बीज बचाने और बांटने की छूट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAgriculture Secretary Devesh Chaturvedikheti kisaniNews PotliSeeds Bill 2025Shivraj Singh Chouhan
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs