Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. फसल कैलेंडर से बुवाई और कटाई, आंध्र प्रदेश को फल उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने की तैयारी
एग्री बुलेटिन

फसल कैलेंडर से बुवाई और कटाई, आंध्र प्रदेश को फल उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने की तैयारी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किसानों के लाभ के लिए रबी-खरीफ फसल कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे बुवाई, कटाई और बिक्री की सही योजना बनेगी। उन्होंने कोल्ड-चेन, फूड प्रोसेसिं

NP

Pooja Rai· Correspondent

24 दिसंबर 2025· 3 min read

agricultureagriculture newsAndhra pradesh
फसल कैलेंडर से बुवाई और कटाई, आंध्र प्रदेश को फल उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने की तैयारी

फसल कैलेंडर से बुवाई और कटाई, आंध्र प्रदेश को फल उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने की तैयारी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किसानों के लाभ के लिए रबी-खरीफ फसल कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे बुवाई, कटाई और बिक्री की सही योजना बनेगी। उन्होंने कोल्ड-चेन, फूड प्रोसेसिंग और आम किसानों को दी जा रही सब्सिडी पर जोर देते हुए कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने की बात कही।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कृषि और बागवानी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे रबी-खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए एक फसल कैलेंडर तैयार करें। इससे किसानों को यह साफ जानकारी मिल सकेगी कि किस मौसम में कौन-सी फसल बोनी है, कब कटाई करनी है और फसल को बाजार में कब बेचना फायदेमंद रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कैलेंडर में हर मौसम की फसलों और उनसे मिलने वाले लाभ को सरल भाषा में बताया जाना चाहिए।

सचिवालय में अनाज खरीद और कृषि उत्पादों की मार्केटिंग को लेकर हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अलग-अलग फसलों की जानकारी देना, फसल की गुणवत्ता सुधारना और कटाई के समय सही सूचना देना बहुत जरूरी है, ताकि उन्हें अच्छा दाम मिल सके।

कोल्ड-चेन और फूड प्रोसेसिंग पर जोर
मुख्यमंत्री ने कोल्ड-चेन सुविधाओं को मजबूत करने, फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने और कृषि उत्पादों को देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फसलों के परिवहन के लिए रेल कार्गो जैसी लॉजिस्टिक्स सुविधाओं का बेहतर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

अनाज खरीद में किसानों को परेशानी नहीं
नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जिलों में तय समय के भीतर अनाज खरीद पूरी की जाए और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने उत्तरी आंध्र प्रदेश में बैंक गारंटी से जुड़े मुद्दों को जल्द सुलझाने को कहा और बैंकों को पूरे राज्य में समान रूप से गारंटी जारी करने के निर्देश दिए। मिल मालिकों को खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।मुख्यमंत्री ने जनवरी से बागवानी उत्पाद प्रदर्शनी शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश पहले ही देश में फल उत्पादन में पहले स्थान पर है और अब इसे वैश्विक स्तर पर फल उत्पादन का केंद्र बनाना चाहिए। इसके लिए प्रकाशम और रायलसीमा जिलों पर विशेष फोकस किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - किसान दिवस 2025: तकनीक, नवाचार और प्रेरणा—सफल किसानों की 10 कहानियाँ

आम किसानों को खास राहत

मुख्यमंत्री ने आम की खेती पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आम किसानों के लिए 184 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है और उन्हें 4 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त भुगतान भी किया जा रहा है, जो अन्य राज्यों में नहीं मिलता। पल्प प्रोसेसिंग कंपनियों से निष्पक्ष काम करने को कहा गया और किसानों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिला कलेक्टरों को किसानों की शिकायतें 10 दिन में निपटाने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां दूसरे राज्यों में किसानों को बाजार कीमतों पर आम बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है, वहीं आंध्र प्रदेश सरकार अपने किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। खासकर तोतापुरी आम किसानों के लिए और ज्यादा फूड प्रोसेसिंग कंपनियां लाई जाएंगी, ताकि किसानों को बेहतर बाजार मिल सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— फसल कैलेंडर से बुवाई और कटाई, आंध्र प्रदेश को फल उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने की तैयारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs