News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. फल और सब्जी किसानों के लिए बिहार सरकार की नई सब्सिडी योजना
एग्री बुलेटिन

फल और सब्जी किसानों के लिए बिहार सरकार की नई सब्सिडी योजना

बिहार सरकार फल और सब्जी किसानों को प्लास्टिक क्रेट, लेनो बैग और फ्रूट ट्रैप बैग पर 50–80% सब्सिडी दे रही है। यह योजना सभी 38 जिलों के किसानों के लिए है। आवेदन ऑनलाइन DBT कृषि पोर्टल या बिहार कृषि ऐप स

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Dec 2025· 2 min read

फल और सब्जी किसानों के लिए बिहार सरकार की नई सब्सिडी योजना

फल और सब्जी किसानों के लिए बिहार सरकार की नई सब्सिडी योजना

बिहार सरकार फल और सब्जी किसानों को प्लास्टिक क्रेट, लेनो बैग और फ्रूट ट्रैप बैग पर 50–80% सब्सिडी दे रही है। यह योजना सभी 38 जिलों के किसानों के लिए है। आवेदन ऑनलाइन DBT कृषि पोर्टल या बिहार कृषि ऐप से किया जा सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि बेहतर पैकिंग और स्टोरेज से किसानों की आय बढ़े और फसल की बर्बादी कम हो।

बिहार सरकार ने फल और सब्जी उगाने वाले किसानों के लिए नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को प्लास्टिक क्रेट, लेनो बैग और केले के लिए फ्रूट ट्रैप बैग खरीदने पर 50% से 80% तक सब्सिडी मिलेगी। इसका मकसद यह है कि किसान अपनी उपज को अच्छी तरह पैक और स्टोर कर सकें ताकि नुकसान कम हो और उन्हें बाज़ार में बेहतर दाम मिल सके।

सभी 38 जिलों में होगी लागू
यह योजना बिहार के सभी 38 जिलों में लागू होगी। प्लास्टिक क्रेट और लेनो बैग का लाभ सभी फल और सब्जी किसान उठा सकते हैं, जबकि फ्रूट ट्रैप बैग सिर्फ केला किसानों के लिए है। हालांकि, जो किसान पिछले तीन सालों में इस योजना का फायदा ले चुके हैं, वे इस बार पात्र नहीं होंगे। सरकार ने इस योजना के लिए 22.25 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

ये भी पढ़ें - जलवायु परिवर्तन से किसान कैसे होंगे सुरक्षित? सरकार का जवाब

किसकी कितनी है कीमत ?
सरकार ने इन सामग्रियों की कीमत भी तय की है। प्लास्टिक क्रेट की कीमत 400 रुपये, लेनो बैग 20 रुपये और फ्रूट ट्रैप बैग 30 रुपये प्रति यूनिट होगी। इन पर सब्सिडी क्रमशः 80%, 80% और 50% दी जाएगी।

ऑनलाइन करें आवेदन
इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के पास बिहार का निवास प्रमाण, जमीन का दस्तावेज, भू-राजस्व रसीद, फोटो आदि जरूरी कागज़ होने चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से होगा। इसके लिए किसान DBT कृषि पोर्टल या बिहार कृषि ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार ने किसानों से समय पर आवेदन करने की अपील भी की है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— फल और सब्जी किसानों के लिए बिहार सरकार की नई सब्सिडी योजना

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs