News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. फलों और सब्जियों के मामले में किसानों की कमाई 40% से भी कम-RBI रिपोर्ट
एग्री बुलेटिन

फलों और सब्जियों के मामले में किसानों की कमाई 40% से भी कम-RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फलों और सब्ज़ियों की महँगाई का फ़ायदा किसानों को नहीं बल्कि बिचौलियों और खुदरा विक्रेताओं को मिलता है।

NP

Pooja Rai·Correspondent·08 Oct 2024· 3 min read

फलों और सब्जियों के मामले में किसानों की कमाई 40% से भी कम-RBI रिपोर्ट

फलों और सब्जियों के मामले में किसानों की कमाई 40% से भी कम-RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फलों और सब्ज़ियों की महँगाई का फ़ायदा किसानों को नहीं बल्कि बिचौलियों और खुदरा विक्रेताओं को मिलता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उपभोक्ता के रुपए में टमाटर के लिए किसानों की हिस्सेदारी लगभग 33 प्रतिशत, प्याज के लिए 36 प्रतिशत और आलू के लिए 37 प्रतिशत है। जबकि केला केला, अंगूर और आम जैसे फलों में भी किसानों की कमाई 40% से भी कम है।यह समस्या सिर्फ कृषि और बागवानी ही नहीं, डेयरी क्षेत्र में भी देखी जा रही है।

सरकार देश के किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती रहती है। हर रोज़ केंद्र और राज्य सरकारें प्रचार प्रसार करती रहती हैं कि देश में किसानों के लिए हम ये कर रहे हैं जिससे किसानों का बहुत फ़ायदा हो रहा है और किसानों की आय भी दोगुनी हो रही है, ऐसा सरकारें कहती हैं।लेकिन इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) की तरफ से जारी किया गया शोध पत्र किसानों की आय बढ़ने पर कई सवाल खड़े करता है। क्योंकि RBI की तरफ से किए गए शोध में पता चला है कि भारतीय किसानों को उनके फलों और सब्जियों की कीमत का 40% से भी कम हिस्सा ही मिलता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फल और सब्जियां ग्राहकों तक जिस कीमत में पहुंचती है उस कीमत का सिर्फ एक तिहाई हिस्सा ही किसानों को मिलता है।

मुनाफ़े का बड़ा हिस्सा मिलता है बिचौलियों, थोक और खुदरा विक्रेताओं को
रिपोर्ट में बताया गया है कि मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा बिचौलियों, थोक और खुदरा विक्रेताओं के हिस्से में जाता है इसके कारण किसानों को कमाई का बहुत ही कम हिस्सा मिलता है। यह समस्या सिर्फ कृषि और बागवानी ही नहीं, डेयरी क्षेत्र में भी देखी जा रही है। जहां किसानों को डेयरी उत्पाद की अंतिम कीमत का 70 फीसदी हिस्सा मिलता है।
हालांकि अंडा उत्पादकों की स्थिति इस मामले में बेहतर है। अंडा उत्पादकों को बिक्री का 75 फीसदी हिस्सा मिलता है। वहीं पॉल्ट्री किसानों को मुर्गे की खुदरा बिक्री दाम का सिर्फ 56 फीसदी ही मिलता है।

बढ़ी हुई कीमतों का फ़ायदा किसानों को नहीं मिलता
RBI के रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल एक या दो बार मौसम की मार या अन्य कारणों से टमाटर, प्याज या दूसरी सब्जियों की कीमतों में काफी उछाल देखा जाता है। उभभोक्ताओं को इस दौरान अधिक कीमतों में सब्जियां खरीदनी पड़ती है। लेकिन इन बढ़ी हुई कीमतों का फायदा किसानों को नहीं मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक़ किसानों तक टमाटर के खुदरा मूल्य का 33 प्रतिशत, प्याज को 36 प्रतिशत और आलू की बढ़ी हुई कीमत का 37 फीसदी ही मिल पाता है।

केले किसानों को मिलता है सिर्फ़ 31 प्रतिशत
ऐसा सिर्फ़ सब्जियों के किसानों के साथ नहीं बल्कि फल किसानों के साथ भी हो रहा है। केला किसानों को केले की खुदरा कीमत का सिर्फ 31 प्रतिशत ही मिल पाता है। अंगूर किसानों को 35 प्रतिशत और आम किसानों को खुदरा कीमत का 43 फीसदी ही मिलता है। इसमें दिलचस्प बात यह है कि आम किसानों को निर्यात करने पर अधिक फायदा होता है। वहीं अंगूर के मामले में भले की बाजार में कीमत अधिक रहती है पर किसानों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— फलों और सब्जियों के मामले में किसानों की कमाई 40% से भी कम-RBI रिपोर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfarmerfruitskheti kisaniNews Potliprice rise of food itemsRBI reportvegetables
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs