News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्राकृतिक खेती अब युवाओं की पसंद — पीएम मोदी
एग्री बुलेटिन

प्राकृतिक खेती अब युवाओं की पसंद — पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत ने इस साल 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 10 सालों में उत्पादन में 100 मिलियन टन की वृद्धि हुई है। उन्होंने कोयंबटूर में प्

Pooja Rai

Pooja Rai·01 Dec 2025· 2 min read

प्राकृतिक खेती अब युवाओं की पसंद — पीएम मोदी

प्राकृतिक खेती अब युवाओं की पसंद — पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत ने इस साल 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 10 सालों में उत्पादन में 100 मिलियन टन की वृद्धि हुई है। उन्होंने कोयंबटूर में प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी में युवाओं द्वारा अपनाई जा रही नेचुरल फार्मिंग की सराहना की। इस सम्मेलन का उद्देश्य रासायनिक रहित खेती, टिकाऊ मॉडल और किसानों को बाज़ार से जोड़ना था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने कृषि क्षेत्र में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। देश ने साल 2025 में 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।'Mann Ki Baat' कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में पीएम मोदी ने बताया कि पिछले 10 सालों में भारत के खाद्यान्न उत्पादन में 100 मिलियन टन की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया।

प्राकृतिक खेती की तारीफ
पीएम मोदी ने कोयंबटूर में आयोजित नेचुरल फार्मिंग प्रदर्शनी को याद करते हुए कहा कि दक्षिण भारत में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा, "आज कई युवा और पढ़े-लिखे लोग प्राकृतिक खेती अपना रहे हैं, यह बहुत प्रेरणादायक है।"

कोयंबटूर में कार्यक्रम और किसानों से मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी 19 नवंबर को तमिलनाडु पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त जारी की, प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और किसानों से बातचीत की और उनके उत्पाद देखे। उनके साथ तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - har Jaivik 41 EC: सूखे क्षेत्रों के लिए गेम-चेंजर बायोपेस्टिसाइड

प्राकृतिक खेती सम्मेलन का उद्देश्य
19 से 21 नवंबर तक आयोजित "South India Natural Farming Summit 2025" का उद्देश्य था।

रासायनिक रहित खेती को बढ़ावा देना

टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल खेती को आगे बढ़ाना

किसान संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए मार्केट जोड़ना

जैविक खेती, प्रोसेसिंग और प्राकृतिक इनपुट्स में नवाचार दिखाना

भारत कृषि के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिकॉर्ड उत्पादन और प्राकृतिक खेती की दिशा में बढ़ते कदम यह दिखाते हैं कि देश मजबूत और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— प्राकृतिक खेती अब युवाओं की पसंद — पीएम मोदी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimann ki baatnatural farmingNews Potlipm modi
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs