News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी,  ऐसे चेक करें अपना नाम
एग्री बुलेटिन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी,  ऐसे चेक करें अपना नाम

बिहार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का जारी की । इस योजना के तहत 9.80 करोड़ किसानों के खातों में कुल 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए

NP

Thamir·Correspondent·24 Feb 2025· 2 min read

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी,  ऐसे चेक करें अपना नाम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी,  ऐसे चेक करें अपना नाम

बिहार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का जारी की । इस योजना के तहत 9.80 करोड़ किसानों के खातों में कुल 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। ये राशि किसानों को उनकी खेती की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। इस बार बिहार के 76 लाख किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिन्हें कुल 1600 करोड़ रुपये दिए गए।

ये भी पढ़ें -मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में उत्साह, 20 दिन में 2 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। किसान इस राशि का उपयोग बीज, खाद, कीटनाशक, आदि खरीदने में कर सकते हैं। इस योजना से छोटे किसानों को बड़ा फायदा हुआ है।

तक इस योजना के तहत लगभग 3.46 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। 19वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि 3.68 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी, जिससे देश के करोड़ों किसानों को सीधा फायदा हुआ है।

ये भी पढ़ें - GRAVIS ने राजस्थान के 1500 गांवों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग से पानी की समस्या का कैसे किया समाधान

अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं या नहीं, तो आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर दाईं ओर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं।

'Beneficiary Status' पर क्लिक करें।

अपनी राज्य, जिला, और गांव की जानकारी दर्ज करें।

'Get Report' पर क्लिक करें और अपने नाम को चेक करें। यदि नाम नहीं है, तो आप अन्य जानकारियों के साथ फिर से प्रयास करें।

यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (टोल-फ्री) पर संपर्क कर सकते हैं, या आप ईमेल द्वारा भी pmkisan-ict@gov.in पर अपनी समस्या भेज सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी,  ऐसे चेक करें अपना नाम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews PotliPM Kisan Samman NidhiPm Kisan Samman Nidhi's 19th installment
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs