News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'प्रत्येक पात्र किसान को PM-किसान सम्मान निधि का लाभ मिले, इसके लिए हमने कई उपाय किए हैं।' लोकसभा में बोले शिवराज चौहान
एग्री बुलेटिन

'प्रत्येक पात्र किसान को PM-किसान सम्मान निधि का लाभ मिले, इसके लिए हमने कई उपाय किए हैं।' लोकसभा में बोले शिवराज चौहान

"प्रत्येक पात्र किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिले, इसके लिए हमने कई उपाय किए हैं। हमने पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल एप विकसित किया है। साथ ही पात्र किसानों को जोड़ने के लिए 3 अभियान भी

NP

Pooja Rai·Correspondent·11 Mar 2025· 3 min read

'प्रत्येक पात्र किसान को PM-किसान सम्मान निधि का लाभ मिले, इसके लिए हमने कई उपाय किए हैं।' लोकसभा में बोले शिवराज चौहान

'प्रत्येक पात्र किसान को PM-किसान सम्मान निधि का लाभ मिले, इसके लिए हमने कई उपाय किए हैं।' लोकसभा में बोले शिवराज चौहान

"प्रत्येक पात्र किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिले, इसके लिए हमने कई उपाय किए हैं। हमने पीएम किसान पोर्टल और मोबाइल एप विकसित किया है। साथ ही पात्र किसानों को जोड़ने के लिए 3 अभियान भी चलाए हैं। चौथा अभियान हम 15 अप्रैल से पुनः प्रारंभ करेंगे ताकि कोई पात्र किसान शेष न रहे।" लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बोले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने कहा कि मैं सभी माननीय संसद सदस्यों से निवेदन करना चाहूंगा कि दिशा समिति की बैठक में सहभागिता कर ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं की गहराई से समीक्षा करें और अगर योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कमी पाई जाती है, तो अवगत भी कराएं।
कृषि मंत्री ने कहा कि 'पीएम किसान सम्मान निधि' के तहत हर पात्र किसान को इस योजना का लाभ मिले, इसके लिए हम राज्य सरकारों के सहयोग से ही सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के लिए अभियान चलाते हैं। आज भी मैं सभी राज्य सरकारों से ये निवेदन करना चाहता हूं कि अगर अब भी उनके राज्य में कोई पात्र हितग्राही शेष रह गया हो, तो वो तुरंत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं, एक भी पात्र किसान शेष नहीं बचेगा, सबके खाते में पैसे भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें - डेयरी के लिए पोषण से भरपूर साइलेज कैसे बनायें?

इस योजना का एक पैसा कोई नहीं खा सकता
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री थे, जो कहते थे कि 1 रुपए भेजता हूं तो केवल 15 पैसे पहुंचते हैं। लेकिन ये मोदी जी की सरकार है। हमने तय किया कि 'पीएम किसान सम्मान निधि' के तहत 2-2 हजार रुपए की 3 किस्तें जाएंगी तो पूरा 6 हजार रुपए ही पहुंचेगा, इस योजना का एक पैसा कोई नहीं खा सकता। इसलिए DBT के माध्यम से सिंगल क्लिक से पूरी राशि किसानों के खाते में पहुंचती है।

छोटे किसान की मिल रहा फ़ायदा
लोकसभा में उन्होंने बताया कि कई बार जब छोटे किसान को अपनी कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन की आवश्यकता पड़ती थी, तो उनके पास पैसा नहीं होता था। खाद, बीज के लिए हजार-दो हजार रुपए भी ब्याज पर लेना पड़ता था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने छोटे किसान के इस दर्द को पहचाना और उन्होंने तय किया कि ऐसे सभी किसानों के खाते में 'पीएम किसान सम्मान निधि' के अंतर्गत हर साल तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपए डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है अभी पिछले ही दिनों 24 फरवरी को इस योजना के 6 वर्ष पूरे हुए और बिहार के भागलपुर से लगभग 9.80 करोड़ किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि डाली गई।

तमिलनाडु पर कही ये बात
केंद्र सरकार तमिलनाडु के नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मैं दो बार तमिलनाडु गया और कृषि तथा ग्रामीण विकास के संबंध में बैठक की। मैं आरोप नहीं लगा रहा लेकिन दोनों बार वहां के न तो कृषि मंत्री और न ही ग्रामीण मंत्री उपस्थित रहे।
मैं तमिलनाडु सरकार से आग्रह करता हूं कि अगर कोई पात्र हितग्राही पीएम किसान सम्मान निधि योजना से वंचित है तो उनकी सूची पोर्टल पर अपडेट करें। उनके नाम निश्चित रूप से जोड़े जायेंगे। तमिलनाडु में ऐसे लगभग 14 हजार किसान हैं; राज्य सरकार छानबीन कर सूची भेजे, मैं आश्वस्त करता हूं कि यहां से 1 दिन की भी देरी नहीं होगी।
जहां-जहां मनरेगा के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं होगा, राशि का दुरूपयोग होगा और नियमों का उल्लंघन होगा; वहां हम टीम भेजेंगे और जांच कर कार्रवाई करेंगे।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'प्रत्येक पात्र किसान को PM-किसान सम्मान निधि का लाभ मिले, इसके लिए हमने कई उपाय किए हैं।' लोकसभा में बोले शिवराज चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniloksabha sessionNews Potliparliament budget sessionShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs