News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्याज के बीज की खेती कैसे करें? Pyaj ki kheti
एग्री बुलेटिन

प्याज के बीज की खेती कैसे करें? Pyaj ki kheti

सब्जियों और सलाद में स्वाद लाने वाले प्याज भारत समेत कई देशों में चाव से खाया जाता है। इसलिए इसकी खेती भी खूब होती है। अगर आप भी प्याज की खेती करना चाहते हैं जो सबसे पहले उसका बीज तैयार करना सीख लीजिए

Arvind Shukla

Arvind Shukla·Founder & Editor-in-Chief·29 Nov 2022· 3 min read

प्याज के बीज की खेती कैसे करें?  Pyaj ki kheti

प्याज के बीज की खेती कैसे करें? Pyaj ki kheti

सब्जियों और सलाद में स्वाद लाने वाले प्याज भारत समेत कई देशों में चाव से खाया जाता है। इसलिए इसकी खेती भी खूब होती है। अगर आप भी प्याज की खेती करना चाहते हैं जो सबसे पहले उसका बीज तैयार करना सीख लीजिए। क्योंकि खुद से तैयार बीज से पैसे से बचेंगे ही उत्पादन बेहतर हो सकता है।

न्यूज पोटली के इस वीडियो में आपको बेहतर बीज उत्पादन की जानकारी दी जा रही है। भारत में सबसे ज्यादा प्याज महाराष्ट्र के नाशिक में होता है। इसलिए आपको नाशिक के एक किसान द्वारा अपनाई जा रही विधि को दिखाते हैं।

नाशिक में सटाणा तालुका के जितेंद्र उद्धव राव देवरे प्याज और अंगूर के बड़े किसान हैं। औसतन वो हर साल 15-17 एकड़ में प्याज की खेती करते हैं। उन्होंने इस बार बेड बनाकर, सिंचाई के लिए ड्रिप पाइप लाइन बिछाई, उसके ऊपर पेपर मल्चिंग यानि मल्चिंग सीट लगाई है। जिसके बाद अपनी पिछली फसल के सबसे शानदार प्याज यानि कंदों का चुनाव कर उनकी बुवाई की है।

प्याज के बीज की खेती का वीडियो यहां देखिए

जीतेंद्र के मुताबिक उन्होंने 3 फीट के बेड बनाए हैं, जिसके ऊपर डेढ फीट पर जिक-जैक तरीके से बीजों की बुवाई की है। बुवाई से पहले बीज का शोधन किया है। ये जो तरीका आप देख रहे हैं, जिसमें प्याज के कंद को लोहे या प्लास्टिक के रॉड से दबाया जा रहा है, ये देवरे या नाशिक किसानों का अपना तरीका है आप इसकी सीधी बुवाई भी कर सकते हैं। जितेंद्र देवरे ऐसे बुवाई से पहले बेड को रात में अच्छे से सिंचाई कर गीला किया था।

प्याज के बीज के उत्पादन पर आगे बढ़ने से पहले प्याज की खेती का थोड़ा गुणाभाग समझ लीजिए। भारत रबी और खरीफ दोनों सीजन में भारत में पैदा किया जाता है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में करीब 1900 हजार हेक्टेयेर में प्याज की खेती होती है। प्याज की खेती का रबका पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। साल 2020-21 में देश में 1624 हजार हेक्टेयर से 26621 मीट्रिक टन प्याज हुआ था जबकि 2022-23 में 1940 हजार हेक्टेयर से 31 मिलियन टन से ज्यादा उत्पादन अनुमानित है। एक एकड़ प्याज की खेती के लिए करीब 4 बीज चाहिए। अच्छी क्वालिटी का बीज 1500 से लेकर 5000 रुपए किलो तक मिलता है। प्याज का भाव 2 रुपए किलो से लेकर 200 रुपए किलो तक पहुंच जाता है, इसलिए ये अनिश्चितता भरी खेती कहा जाता है।

प्याज की खेती के लिए मिट्टी और बारिश

प्याज हर तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है लेकिन दोमट और जलोढ़ मिट्टी में ये सबसे ज्यादा पैदा होता है। खेत में जलभराव नहीं होना चाहिए। जिस खेत में प्याज या प्याज के बीज तैयार किए जाने हैं उसमें पर्याप्त कार्बन तत्व होने चाहिए। यानि गोबर और हरी खाद का प्रयोग जरुर करें। खेत का पीएच 6.0 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसके साथ वो इलाके बेहतर हैं जहां साल में औसतन 650 से 750 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए।

बीज का उत्पादन

प्याज का बीज 4 से साढ़े चार महीने में तैयार होता है। अक्टूबर-नवंबर का महीना बीज की बुवाई के लिए उपयुक्त होता है। जितेंद्र जो 10 गुंठा यानि एकड़ के चौथाई भाग खेत में बीज लगा रहे हैं उसमें करीब 50 किलो बीज मिलेगा जो उनके 10-17 एकड़ खेत के लिए पर्याप्त हो सकता है।

किसान साथियों अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक करना और न्यूज पोटली के चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। हमारी कोशिश कोशिश है, ऐसे ही जानकारी भरे, और के लिए उपयोगी वीडियो बनाए जाएं।

न्यूज पोटली के लिए नाशिक से अभिजीत देवरे की रिपोर्ट

News Potli.
Clip & Share
“

— प्याज के बीज की खेती कैसे करें? Pyaj ki kheti

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potlionion ki khetionion seed cultivationonion seed productionpyaj ka beejpyaj ke beej ki khetipyaj ki khetipyar ki kheti kaise karenpyaz ki kheti
Arvind Shukla

About the Author

Arvind Shukla

Founder & Editor-in-Chief

Pulitzer Center Grantee. 18+ years of rural journalism across India. भारत के गाँवों और किसानों की आवाज़।

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs