News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्याज की राजधानी नासिक में किसानों की हालत खराब, सरकार से मदद की गुहार
एग्री बुलेटिन

प्याज की राजधानी नासिक में किसानों की हालत खराब, सरकार से मदद की गुहार

महाराष्ट्र के नासिक के प्याज किसान खराब मौसम, गिरती कीमतों और बदलती सरकारी नीतियों से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही, इसलिए वे प्याज पर MSP की मांग कर रहे हैं। लगातार

NP

Pooja Rai·Correspondent·12 Nov 2025· 3 min read

प्याज की राजधानी नासिक में किसानों की हालत खराब, सरकार से मदद की गुहार

प्याज की राजधानी नासिक में किसानों की हालत खराब, सरकार से मदद की गुहार

महाराष्ट्र के नासिक के प्याज किसान खराब मौसम, गिरती कीमतों और बदलती सरकारी नीतियों से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही, इसलिए वे प्याज पर MSP की मांग कर रहे हैं। लगातार नुकसान झेलने के कारण कई किसान प्याज की खेती छोड़कर दूसरी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं।

महाराष्ट्र का नासिक जिला, जिसे भारत की प्याज राजधानी कहा जाता है और जहां एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी है, पिछले तीन सालों से लगातार संकट में है। मौसम की अनिश्चितता, बार-बार बदलती सरकारी नीतियाँ और बाजार के उतार-चढ़ाव ने प्याज की खेती को एक तरह का जुआ बना दिया है।

किसानों की मांग
बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र स्टेट ऑनियन प्रोड्यूसर फार्मर्स ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष भारत दिघोले ने बताया कि कभी बारिश ज़्यादा हो जाती है, कभी सूखा पड़ जाता है। सरकार की निर्यात नीति बार-बार बदलती रहती है। ऐसे में हम किसान अंदाजा ही नहीं लगा पाते कि प्याज की कीमत क्या होगी। अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
किसान संगठनों ने सरकार से तुरंत प्याज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित करने की मांग की है ताकि उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से कुछ राहत मिल सके।

कृषि मंत्रालय का जवाब
कृषि मंत्रालय का कहना है कि MSP तय करने के लिए कई बातों को ध्यान में रखा जाता है जैसे फसल का शेल्फ लाइफ, उसका उत्पादन क्षेत्र, उपभोग मात्रा और खाद्य सुरक्षा में महत्व।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत राज्य सरकार चाहें तो प्याज को प्राकृतिक आपदाओं से बीमा सुरक्षा के लिए अधिसूचित कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें - रबी सीजन 2025-26: बुवाई में जबरदस्त तेजी, किसानों में उत्साह

प्याज की खेती का चक्र और लागत
महाराष्ट्र में प्याज साल में तीन बार उगाई जाती है — रबी, खरीफ और लेट खरीफ सीजन में। रबी फसल (अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है, मार्च–मई में कटती है, जो कुल उत्पादन का करीब 70% हिस्सा होता है।वहीं खरीफ और लेट खरीफ फसलें बाकी 30% उत्पादन देती हैं।रबी फसल की अनुपस्थिति के समय यही खरीफ प्याज बाजार में सप्लाई बनाए रखती है।

खेती से दूरी बना रहे किसान
महाराष्ट्र के सांसदों ने चेतावनी दी है कि नासिक, पुणे और दिंडोरी जैसे बड़े प्याज उत्पादक इलाकों में किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।कई किसानों ने अपनी खेती का क्षेत्र डेढ़ एकड़ से घटाकर आधा एकड़ कर दिया है।प्याज किसानों के लिए MSP की मांग सिर्फ दाम की बात नहीं है, बल्कि जीविका बचाने का सवाल है।मौसम की अनिश्चितता, बढ़ती लागत और गिरते दामों के बीच MSP उनके लिए एक सुरक्षा कवच की तरह हो सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— प्याज की राजधानी नासिक में किसानों की हालत खराब, सरकार से मदद की गुहार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimaharashtranashikNews Potlionion farmeronion pricesखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs