News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पूसा ने विकसित की चने की नई उन्नत किस्म पूसा चना 4037 (अश्विनी), 36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर देगी उपज
एग्री बुलेटिन

पूसा ने विकसित की चने की नई उन्नत किस्म पूसा चना 4037 (अश्विनी), 36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर देगी उपज

आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) पूसा, नई दिल्ली ने चने की नई उन्नत किस्म 'पूसा चना 4037' को विकसित किया है। चने की इस किस्म की औसत उत्पादन क्षमता 2673 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर एवं अधिकतम उ

NP

Pooja Rai·Correspondent·23 Apr 2025· 2 min read

पूसा ने विकसित की चने की नई उन्नत किस्म पूसा चना 4037 (अश्विनी), 36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर देगी उपज

पूसा ने विकसित की चने की नई उन्नत किस्म पूसा चना 4037 (अश्विनी), 36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर देगी उपज

आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) पूसा, नई दिल्ली ने चने की नई उन्नत किस्म 'पूसा चना 4037' को विकसित किया है। चने की इस किस्म की औसत उत्पादन क्षमता 2673 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर एवं अधिकतम उपज क्षमता 3646 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बतायी गई है। पूसा चना 4037 किस्म को पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए अधिसूचित किया गया है। यह किस्म चने में लगने वाले कई रोगों के लिए प्रतिरोधी होने के चलते कम लागत में ज्यादा पैदावार देगी।

36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की संभावित उपज वाली पूसा चना किस्म को 'अश्विनी' के नाम से भी जाना जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने चने की इस किस्म का नाम डॉ. नानावथ अश्विनी के नाम पर रखा है, जिनकी पिछले मानसून सीजन में तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में आई बाढ़ में मृत्यु हो गई थी।

इस किस्म में ये रोग नहीं होंगे
पूसा चना 4037(अश्विनी), फ्यूजेरियम विल्ट के प्रति अधिक प्रतिरोधी और ड्राई रूट रॉट, कॉलर रॉट, स्टंट रोग के प्रति मध्यम प्रतिरोधी है। इस किस्म की कटाई मशीनों की मदद से की जा सकती है, जिससे समय की बचत होगी। इस किस्म में उच्च प्रोटीन की मात्रा (24.8 प्रतिशत) पाई गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पूसा ने विकसित की चने की नई उन्नत किस्म पूसा चना 4037 (अश्विनी), 36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर देगी उपज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newschickpeaICAR -IARIkheti kisaniNews PotlipusaPusa Chana 4037(Ashwini)किसान समाचारखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs