News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पीली मटर के जीरो आयात शुल्क पर कृषि मंत्री ने जताई चिंता
एग्री बुलेटिन

पीली मटर के जीरो आयात शुल्क पर कृषि मंत्री ने जताई चिंता

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीली मटर के लगातार फ्री आयात और इससे घरेलू दालों की कीमतों पर पड़ रहे नकारात्मक असर पर चिंता जताई है। उन्होंने किसानों के हित में इस पर 50% आयात शुल्क लगाने की मांग की

NP

Pooja Rai·Correspondent·29 Aug 2025· 3 min read

पीली मटर के जीरो आयात शुल्क पर कृषि मंत्री ने जताई चिंता

पीली मटर के जीरो आयात शुल्क पर कृषि मंत्री ने जताई चिंता

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीली मटर के लगातार फ्री आयात और इससे घरेलू दालों की कीमतों पर पड़ रहे नकारात्मक असर पर चिंता जताई है। उन्होंने किसानों के हित में इस पर 50% आयात शुल्क लगाने की मांग की है।दिसंबर 2023 से अब तक 3.5 मीट्रिक टन से ज्यादा पीली मटर आयात हो चुकी है और यह छूट 31 मार्च 2026 तक जारी है।भारतीय दलहन और अनाज संघ और CACP दोनों ने आयात रोकने या शुल्क बढ़ाने की सिफारिश की है, ताकि घरेलू बाजार स्थिर रहे और किसानों को दाल उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिले।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीली मटर के लगातार फ्री आयात और इसकी वजह से गिरती कीमतों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सस्ती पीली मटर के आने से यह चने के विकल्प के रूप में इस्तेमाल हो रही है, जिससे घरेलू दालों की कीमतें नीचे आ रही हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है और वे दालों की खेती का रकबा बढ़ाने से झिझक रहे हैं। किसानों के हित में चौहान ने सरकार से पीली मटर पर 50% आयात शुल्क लगाने की मांग की है।

ये है वजह
मौजूदा समय में पीली मटर की लागत करीब 3,351 रुपये प्रति क्विंटल है, जो तुअर, मूंग और उड़द जैसी प्रमुख दालों के एमएसपी और मंडी कीमत से काफी कम है। मंत्री का कहना है कि कम दाम पर लगातार हो रहा आयात अन्य दालों में मिलावट को भी बढ़ावा दे रहा है, जिससे बाजार पर और असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - पशुधन, अनुसंधान और खेती में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-भूटान

कम से कम 50% इंपोर्ट ड्यूटी लगाई जाए
'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, पीली मटर की आयात नीति पर कई अंतर-मंत्रालयी समिति (IMC) बैठकों में चर्चा हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं, भारतीय दलहन और अनाज संघ ने भी सरकार से बार-बार कहा है कि घरेलू किसानों को बचाने के लिए कम से कम 50% इंपोर्ट ड्यूटी लगाई जाए।

3.5 मीट्रिक टन से अधिक पीली मटर आयात की जा चुकी है
आपको बता दें कि दिसंबर 2023 में सरकार ने पीली मटर के फ्री आयात की अनुमति दी थी और यह छूट समय-समय पर बढ़ाई गई है, जो अब 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। दिसंबर 2023 से अब तक 3.5 मीट्रिक टन से अधिक पीली मटर आयात की जा चुकी है। फिलहाल आयातकों के पास लगभग 1 मीट्रिक टन मटर का स्टॉक है, जबकि घरेलू उत्पादन करीब 0.45 मीट्रिक टन है, जो मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पीली मटर के जीरो आयात शुल्क पर कृषि मंत्री ने जताई चिंता

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanuttar pradeshyellow peaszero import dutyखेती किसानीपीली मटर
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs