News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ‘पीला सोना’ की पैदावार घटी, किसानों को बड़ा झटका
एग्री बुलेटिन

‘पीला सोना’ की पैदावार घटी, किसानों को बड़ा झटका

इस साल सोयाबीन की पैदावार घटकर 105.36 लाख टन रहने का अनुमान है। मुख्य कारण कम रकबा, खराब मौसम और यलो मोज़ैक वायरस है। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए “प्राइस डिफरेंस पेमेंट स्कीम” शुरू की है। सरका

NP

Pooja Rai·Correspondent·10 Oct 2025· 2 min read

‘पीला सोना’ की पैदावार घटी, किसानों को बड़ा झटका

‘पीला सोना’ की पैदावार घटी, किसानों को बड़ा झटका

इस साल सोयाबीन की पैदावार घटकर 105.36 लाख टन रहने का अनुमान है। मुख्य कारण कम रकबा, खराब मौसम और यलो मोज़ैक वायरस है। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए “प्राइस डिफरेंस पेमेंट स्कीम” शुरू की है। सरकार ने सोयाबीन का MSP ₹5,328 प्रति क्विंटल तय किया है। देश को खाद्य तेल में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है।

किसानों में ‘पीला सोना’ के नाम से मशहूर सोयाबीन की पैदावार इस साल करीब 20.5 लाख टन कम होकर 105.36 लाख टन रहने का अनुमान है। इसका मुख्य कारण कम रकबा , खराब मौसम और पैदावार में गिरावट को बताया जा रहा है।

किसानों की फसल को भारी नुकसान

इस साल सोयाबीन 114.56 लाख हेक्टेयर में बोई गई, जबकि पिछले साल यह 118.32 लाख हेक्टेयर थी।

औसत पैदावार इस बार 920 किलो प्रति हेक्टेयर रही, जबकि पिछले साल 1,063 किलो प्रति हेक्टेयर थी।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश और यलो मोज़ाइक वायरस के कारण फसल को काफी नुकसान हुआ।

मध्य प्रदेश सरकार का कदम
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए “प्राइस डिफरेंस पेमेंट स्कीम” शुरू की है। इसमें अगर मंडी में सोयाबीन का दाम केंद्र द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम मिलता है, तो सरकार अंतर का भुगतान करेगी।

ये भी पढ़ें - ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ से बढ़ेगी देश की दाल उत्पादन क्षमता

देश में तेल की जरूरत और समाधान
भारत अपनी कुल खाद्य तेल की जरूरत का 60% से ज्यादा आयात करता है, जो हर साल लगभग ₹1.7 लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा खर्च होती है। सरकार और उद्योग संगठन चाहते हैं कि बेहतर बीज और खेती तकनीक के जरिए सोयाबीन उत्पादन बढ़ाया जाए, ताकि देश खुद अपने खाद्य तेल की जरूरत पूरी कर सके।

MSP में बढ़ोतरी
सरकार ने 2025-26 के खरीफ सीजन के लिए सोयाबीन का MSP ₹5,328 प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल के ₹4,892 से ₹436 ज्यादा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ‘पीला सोना’ की पैदावार घटी, किसानों को बड़ा झटका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimadhya pradeshNews PotliSoybeanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs