News Potli
एग्री बुलेटिन

पीएम मोदी 11 अक्टूबर को शुरू करेंगे ‘पीएम धन-धान्य योजना’, 100 जिलों में खेती का स्तर बढ़ाने की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को ‘पीएम धन-धान्य योजना’ लॉन्च करेंगे, जिससे 100 कम उत्पादकता वाले जिलों में किसानों की आय बढ़ेगी। योजना में सिंचाई, भंडारण, फसल विविधिकरण और आसान ऋण जैसी सुविधाएं शामिल ह

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Oct 2025· 2 min read

पीएम मोदी 11 अक्टूबर को शुरू करेंगे ‘पीएम धन-धान्य योजना’, 100 जिलों में खेती का स्तर बढ़ाने की तैयारी

पीएम मोदी 11 अक्टूबर को शुरू करेंगे ‘पीएम धन-धान्य योजना’, 100 जिलों में खेती का स्तर बढ़ाने की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को ‘पीएम धन-धान्य योजना’ लॉन्च करेंगे, जिससे 100 कम उत्पादकता वाले जिलों में किसानों की आय बढ़ेगी। योजना में सिंचाई, भंडारण, फसल विविधिकरण और आसान ऋण जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही 1,100 कृषि और प्रसंस्करण परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली के पूसा परिसर से ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ की शुरुआत करेंगे। यह योजना देश के किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभदायक बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।

इन जिलों में खेती की पैदावार बढ़ाने पर जोर
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत देश के 100 कम उत्पादकता वाले जिलों को चुना गया है। इन जिलों में खेती की पैदावार बढ़ाने के लिए सिंचाई, भंडारण, फसल विविधिकरण और आसान ऋण सुविधा जैसी व्यवस्थाओं पर जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - हरियाणा में कृषि इनपुट विक्रेताओं को सख्त निर्देश, किसानों को अब मिलेगा पक्का बिल

योजना की निगरानी ऐसे होगी
उन्होंने बताया कि योजना की निगरानी नीति आयोग डैशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी, ताकि हर जिले की प्रगति पर नज़र रखी जा सके। चौहान ने कहा कि अगर कम उत्पादक जिलों की पैदावार औसत स्तर तक पहुंच गई, तो देश का कुल उत्पादन और किसानों की आमदनी दोनों बढ़ेंगे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी 1,100 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं पर कुल ₹42,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।

ये देखें -

agricultureagriculture newskheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanपीएम धन-धान्य योजना
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026