News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहेगा चाय कारोबार, दिसंबर की तुड़ाई से बढ़ेगा चाय उत्पादन
एग्री बुलेटिन

पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहेगा चाय कारोबार, दिसंबर की तुड़ाई से बढ़ेगा चाय उत्पादन

भारत के चाय उद्योग के लिए 2025 अच्छा साल रहने की उम्मीद है। इस साल चाय का उत्पादन पिछले साल से थोड़ा ज्यादा रह सकता है, जबकि निर्यात में 15–20 मिलियन किलो तक बढ़ोतरी की संभावना है। दिसंबर में तुड़ाई ज

Pooja Rai

Pooja Rai·26 Dec 2025· 2 min read

पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहेगा चाय कारोबार, दिसंबर की तुड़ाई से बढ़ेगा चाय उत्पादन

पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहेगा चाय कारोबार, दिसंबर की तुड़ाई से बढ़ेगा चाय उत्पादन

भारत के चाय उद्योग के लिए 2025 अच्छा साल रहने की उम्मीद है। इस साल चाय का उत्पादन पिछले साल से थोड़ा ज्यादा रह सकता है, जबकि निर्यात में 15–20 मिलियन किलो तक बढ़ोतरी की संभावना है। दिसंबर में तुड़ाई जारी रहने और ईरान, इराक व चीन को ज्यादा निर्यात से उद्योग को फायदा मिल रहा है।

भारत के चाय उद्योग के लिए इस साल अच्छी खबर है। उद्योग से जुड़े संगठनों के मुताबिक, चाय का उत्पादन और निर्यात दोनों ही पिछले साल से बेहतर रहने की उम्मीद है। जहां उत्पादन में हल्की बढ़ोतरी होगी, वहीं निर्यात में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिल सकती है।

1 प्रतिशत ज्यादा
आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 2024 में करीब 1,284.78 मिलियन किलो चाय का उत्पादन किया था। वहीं 2025 में अक्टूबर तक उत्पादन 1,133.41 मिलियन किलो पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि से लगभग 1 प्रतिशत ज्यादा है।
बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन टी एसोसिएशन के चेयरमैन ने बताया कि इस साल दिसंबर महीने में भी चाय की पत्तियों की तुड़ाई जारी रही है, जबकि पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में ही तुड़ाई बंद कर दी गई थी। इसी वजह से इस साल उत्पादन 20 से 25 मिलियन किलो तक ज्यादा रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए बड़ी राहत, SKUAST ने जारी की 16 नई उन्नत फसल किस्में

3 प्रतिशत ज्यादा उत्पादन
टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अनुमान है कि 2025 में कुल चाय उत्पादन करीब 1,342 मिलियन किलो तक पहुंच सकता है, जो पिछले साल से लगभग 3 प्रतिशत ज्यादा होगा। दिसंबर महीने में हुई अतिरिक्त तुड़ाई को इसका मुख्य कारण बताया गया है।

निर्यात भी मजबूत
निर्यात के मोर्चे पर भी स्थिति मजबूत नजर आ रही है। इंडियन टी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अनुसार, इस साल चाय का निर्यात 15 से 20 मिलियन किलो तक ज्यादा हो सकता है। खास तौर पर ईरान, इराक और चीन को चाय की आपूर्ति बढ़ी है।पिछले साल भारत ने 256.17 मिलियन किलो चाय का निर्यात किया था। वहीं 2025 में अक्टूबर तक ही 228.52 मिलियन किलो चाय का निर्यात हो चुका है, जो पिछले साल की इसी अवधि से ज्यादा है।
वहीं उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 भारत के चाय उद्योग के लिए उत्पादन और निर्यात दोनों के लिहाज से बेहतर साल साबित हो सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहेगा चाय कारोबार, दिसंबर की तुड़ाई से बढ़ेगा चाय उत्पादन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliTEA EXPORTtea farmingtea industrytea productionखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs