Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पिछले दल वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 65.87 मिलियन टन की वृद्धि
एग्री बुलेटिन

पिछले दल वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 65.87 मिलियन टन की वृद्धि

2013-14 में खाद्यान्न का उत्पादन 265.05 मिलियन टन था. ये बढ़ कर 330.92 मिलियन टन हो गया है. मतलब पिछले दस वर्षों में 65.87 मिलियन टन की वृद्धि हुई है. यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री ने आज लोकसभा में

NP

Pooja Rai· Correspondent

21 मार्च 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniloksabha session
पिछले दल वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 65.87 मिलियन टन की वृद्धि

पिछले दल वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 65.87 मिलियन टन की वृद्धि

2013-14 में खाद्यान्न का उत्पादन 265.05 मिलियन टन था. ये बढ़ कर 330.92 मिलियन टन हो गया है. मतलब पिछले दस वर्षों में 65.87 मिलियन टन की वृद्धि हुई है. यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री ने आज लोकसभा में दी. संसद में उन्होंने बताया कि धान, 2004 से 2014 तक 45 करोड़ 90 लाख मीट्रिक टन खरीदी गई. हमारी सरकार इन दस सालों में अभी तक 75 करोड़ 74 लाख मीट्रिक टन धान एमएसपी पर खरीदा है.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि जिन्होंने कभी खेत नहीं देखे, खेत की पगडंडियां नहीं देखीं, वो खेती-किसानी की बात करते हैं. उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा वर्ष 2004 से 2014 तक प्रस्तुत 10 बजटों में कृषि के लिए 1 लाख 51 हजार 277 करोड़ रुपए का प्रावधान था. जबकि NDA की सरकार ने किसानों के लिए 10 लाख 756 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया.
किसानों की सेवा को भगवान की पूजा से बढ़ कर बताते हुए कहा कि हमारी सरकार ने उत्पादन की लागत घटाने का काम किया है. साथ ही छोटे किसानों के लिए सब्सिडी पर मशीनें उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है ताकि उत्पादन बढ़ सके.

ये भी पढ़ें - राजस्‍थान में 13.89 लाख मीट्रिक टन सरसों और 6.30 लाख मीट्रिक टन चना खरीद का लक्ष्य, 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीद

कृषि मंत्री ने कहा कि फसलों की खरीद राज्य सरकारों के माध्यम से होती है. राज्य सरकार अनुमति मांगती है तो केंद्र सरकार अनुमति देती है. ठीक दाम पर खरीदी की अनुमति देने में हम कोई कोताही नहीं करेंगे.
उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने वर्ष 2009 में अपने घोषणा पत्र में किसानों को प्रत्यक्ष सहायता देने का वादा किया था. वो वादा करके भूल गए, पर हमारे प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनाकर किसानों के खातों में 6 हजार रुपए भेजने शुरू किए.

मक्का अनुसंधान केंद्र पर कृषि मंत्री ने बताया कि बेगूसराय के मक्का अनुसंधान केंद्र को लेकर प्रतिपक्षी मित्र भ्रम फैला रहे हैं. मैं आज कहना चाहता हूं कि बेगूसराय में जो मक्का अनुसंधान केंद्र है, वो बेगूसराय बिहार में ही रहेगा. कर्नाटक के लिए हम अलग से संस्थान खोलने का काम करेंगे, ये मोदी सरकार है हम छीनते नहीं हैं, नया खोलने का काम करते हैं.

उन्होंने कहा "किसान अन्नदाता है, उसका विकास ही देश का विकास है। जब किसान मजबूत होगा तो भारत समृद्ध होगा।"

सुनिए और क्या कहा.......

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पिछले दल वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 65.87 मिलियन टन की वृद्धि

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs