News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पशुधन, अनुसंधान और खेती में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-भूटान
एग्री बुलेटिन

पशुधन, अनुसंधान और खेती में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-भूटान

भारत और भूटान ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए थिम्फू में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों देश कृषि अनुसंधान, तकनीक, पशुधन स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण और किसानों

NP

Pooja Rai·Correspondent·29 Aug 2025· 2 min read

पशुधन, अनुसंधान और खेती में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-भूटान

पशुधन, अनुसंधान और खेती में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-भूटान

भारत और भूटान ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए थिम्फू में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों देश कृषि अनुसंधान, तकनीक, पशुधन स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण और किसानों के कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। इस समझौते को लागू करने के लिए संयुक्त तकनीकी कार्य समूह (JTWG) का गठन किया गया है, जिसकी पहली बैठक थिम्फू में हुई और अगली बैठक भारत में होगी।

भारत और भूटान ने कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग के लिए एक बड़ा समझौता किया है। थिम्फू (भूटान) में भारत के कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी और भूटान के कृषि एवं पशुधन सचिव थिनले नामग्याल ने इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ खेती को मिलेगा बढ़ावा
यह समझौता दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करेगा और खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ खेती और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देगा। इसके तहत कृषि अनुसंधान, नई तकनीक, पशुधन स्वास्थ्य, फसल कटाई के बाद प्रबंधन, मूल्य श्रृंखला विकास और किसानों के कौशल व ज्ञान को बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - गेहूं भंडारण सीमा घटी, हर हफ्ते बताना होगा स्टॉक

पहली बैठक भी हुई
समझौते के बाद भारत और भूटान की संयुक्त तकनीकी कार्य समूह (JTWG) की पहली बैठक भी हुई। इसमें तय हुआ कि किन-किन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी और आगे की कार्रवाई कैसे होगी।

इस पहल का मकसद क्या है?
भारत ने अपनी नई पहलें भी साझा कीं, जैसे—डिजिटल समाधान, जलवायु अनुकूल खेती, किसानों को आसान ऋण और जोखिम कम करने के तरीके।बैठक में यह भी तय हुआ कि अगली JTWG बैठक भारत में होगी। इस पूरी पहल का मकसद भारत-भूटान की दोस्ती को और मजबूत करना और किसानों के लिए बेहतर अवसर तैयार करना है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पशुधन, अनुसंधान और खेती में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-भूटान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbhutanfood securityIndiaNews Potlirural developmentSustainable farming practicesthimpuभारत-भूटानसंयुक्त तकनीकी कार्य समूह (JTWG)
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs